स्वतंत्रता दिवस स्पेशल पेज


 

Breaking News

ममता हुई शर्मशार, आठ दस महीने के बच्चे को झाड़ियों में फेंक महिला फरार !

 Jind news Today


तहलका न्यूज / जींद 


जींद शहर की रेलवे कालोनी के पास झाड़ियों में रोता एक आठ दस महीने का बच्चा मिलने से हड़कंप मच गया है। बच्चे के रोने की आवाज सुनकर आसपास की महिलाएं पहुंचीं और बच्चे के माता-पिता के बारे में आसपास काफी पूछताछ की। लेकिन कोई पता नहीं चला ‌तो पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने बच्चे को कब्जे में लेकर सीडब्ल्यूसी (बाल कल्याण समिति) को सौंप दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।






रेलवे काॅलोनी की बुजुर्ग महिला जीवनी ने शहर थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वो रेलवे कॉलोनी के क्वार्टर में रहती है ‌और दोपहर वह अपने घर पर थी। इस दौरान उसे क्वार्टर के पास बच्चे के रोने की आवाज सुनाई दी। जब वह मौके पर पहुंचीं तो देखा कि झाड़ियों में आठ दस महीने का बच्चा है। बच्चे को सर्दी से बचाने के लिए कपड़े से लपेटा हुआ था। जबकि दूध पीने के लिए उसके पास निप्पल रखी हुई थी। आसपास काफी तलाश करने पर भी बच्चे से संबंधित कोई नहीं जानकारी नहीं मिली। इसकी सूचना शहर थाना पुलिस को दी तो पटियाला चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और बच्चे को अपने कब्जे में ले लिया। पुलिस ने बच्चे के माता-पिता के बारे में आसपास झुग्गी-झोपड़ियों में पता किया। लेकिन कोई सुराग नहीं लगा। इसके बाद सीडब्ल्यूसी को सूचना दी। जिसके बाद सीडब्ल्यूसी के कर्मचारी आए और बच्चे को चाइल्ड केयर होम ले गए। बच्चा कुपोषण का शिकार है और बीमार नजर आ रहा था।








पुलिस ने बच्चे को कब्जे में लेकर उसके माता-पिता का सुराग लगाने के लिए आसपास झुग्गी-झोपड़ियों में पूछताछ की लेकिन पता नहीं चला। बच्चे को सीडब्ल्यूसी को सौंप दिया गया है। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज किया है। जांच की जा रही है।

- रामानंद, इंचार्ज, पुलिस चौकी, पटियाला चौक 





breaking news in hindi,

breaking news today,

breaking news haryana,

breaking news in india,

breaking news in india in hindi, breaking news today jind,





कोई टिप्पणी नहीं

Thanks

Home; | DMCA; | Disclaimer; | Privacy Policy; | About Us; | Contact Us; |