स्वतंत्रता दिवस स्पेशल पेज


 

Breaking News

रोहतक में दो लोगों को बाइक सवार बदमाशों ने मारी गोली !

 Bike riding miscreants shot two people in Rohtak


तहलका न्यूज / रोहतक


रोहतक जिले में अपराधिक घटनाएं घटने का नाम नहीं ले रही है और पुलिस अब तक बदमाशों पर नकेल कसने में पूरी तरह से नाकाम साबित हो रही है। जिसके कारण बदमाशों के हौसले लगातार बुलंद होते जा रहे हैं ।रोहतक के प्रमुख आईएमटी में बृहस्पतिवार को बाइक सवार युवकों ने 2 लोगों को गोली मार दी और मौके से फरार हो गए गंभीर रूप से घायलों को पीजीआई में भर्ती करवाया है ।जहां पर उनकी हालत गंभीर बनी हुई है इसकी सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।





रोहतक दिल्ली रोड स्थित है आईएमटी दी भाईचारा टेंपो यूनियन में बृहस्पतिवार की दोपहर बाइक पर सवार होकर कुछ बदमाश आए और टैंपों यूनियन में अंधाधुंध फायरिंग कर दी। जिसमें यूनियन के मुंशी पाकस्मा निवासी सुरेश राणा  व बलियाना निवासी रामनिवास चालक गंभीर रूप से घायल हो गए। बताया जा रहा है कि अचानक बाइक पर दो-तीन युवक आए और कार्यालय के अंदर अंधाधुंध फायरिंग कर दी। गोली चलने की आवाज सुनकर पास में बैठे अन्य ड्राइवर उनकी तरफ भागे तो बदमाश मौके से फरार हो गए। बताया जा रहा है कि दोनों के पैरों में गोली लगी है और उन्हें उपचार के लिए पीजीआई में भर्ती करवाया गया है। गोली चलने की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है।





एसपी मेधा भूषण व आईएमटी थाना प्रभारी इंस्पेक्टर सतपाल सिंह मौके पर पहुंचे और वारदात की जांच की जा रही है। थाना प्रभारी ने बताया कि घायलों के ब्यान के बाद ही पता लग पाएगा कि वारदात को क्यों व किसने अंजाम दिया है। फिलहाल पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज के आधार पर जांच कर रही है।

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks

Home; | DMCA; | Disclaimer; | Privacy Policy; | About Us; | Contact Us; |