जींद रोहतक रोड़ पर दर्दनाक हादसा, कार चालक मां बेटे की मौत |
Road Accident in Jind Rohtak National Highway
Tahalka news Jind
जींद रोहतक नेशनल हाईवे ( Jind Rohtak National Highway ) पर देर रात एक कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराकर पलट गई। जिसके कारण कार में सवार मां बेटे की दर्दनाक मौत हो गई। जबकि मृतक की पत्नी और बेटा गंभीर रूप से घायल हो गए। इसकी सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर और घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया। रविवार को मृतकों के शवों का पोस्टमार्टम करवा कर परिजनों के हवाले कर दिया।
मिली जानकारी के अनुसार दिल्ली के सुल्तानपुरी ( Delhi Sultanpuri ) निवासी 35 वर्षीय सुनील 35 उसकी मां सरती देवी, पत्नी रीना और बेटा अयान किसी काम से जींद जिले के गांव अशरफ गढ़ में अपनी रिश्तेदारी में आए हुए थे। जब देर रात को चारों गाड़ी में सवार होकर वापस दिल्ली जा रहे थे तो जैसे ही वो गांव अनूपगढ़ के निकट पहुंचे तो कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। हादसा इतना जबरदस्त था कि डिवाइडर से टकराकर कार हवा में काफी ऊंचाई पर उछली और फिर लगभग 20 फुट दूर डिवाइडर पर जाकर पलट गई! जिसके कारण सुनील और उसकी मां 70 वर्षीय सरती देवी की मौत हो गई। जबकि सुनील की पत्नी रीना तथा उसका बेटा अयान गंभीर रूप से घायल हो गए। हाईवे से गुजर रहे राहगीरों ने कार में फंसे लोगों को बाहर निकाला और घटना की सूचना सदर थाना पुलिस को दी। पुलिस ने दोनों मृतकों तथा दोनों घायलों को सामान्य अस्पताल पहुंचाया। आशंका जताई जा रही है कि किसी गाड़ी की साइड लगने से उनकी गाड़ी अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराकर पलट गई है।
इस संबंध में सदर थाना जींद के जांच अधिकारी वजीर सिंह ने बताया कि पुलिस ने मृतकों के शवों का पोस्टमार्टम करवा कर उनके परिजनों के हवाले कर दिए हैं। पुलिस की जांच कर रही है कि यह हादसा किसी गाड़ी की टक्कर से हुआ है या गाड़ी किसी अन्य कारण से अनियंत्रित होकर फट गई है।

कोई टिप्पणी नहीं
Thanks