स्वतंत्रता दिवस स्पेशल पेज


 

Breaking News

HAU छात्रों ने जांच कमेटी का‌ किया बहिष्कार, फर्जी तरीके से एससी एसटी दर्ज केस हो खारिज !

Hisar news HAL students protest


Tahalka News Hisar

Haryana agriculture University Hisar में agriculture College students  ने वीसी कार्यालय के बाहर जमकर नारेबाजी कर प्रदर्शन किया और प्रशासन द्वारा बनाई गई जांच कमेटी का शिकार करते हुए कहा कि जब तक उनके खिलाफ दर्ज मामले को खारिज नहीं किया जाता तब तक प्रशासन से किसी भी तरह से न्याय की आश नहीं रख सकते। क्योंकि यह किस उनके आंदोलन को कमजोर करने कौन पर दबाव बनाने के लिए दर्द करवाया गया है और जब तक ये केस खारिज नहीं किया जाता तब तक वो किसी भी मुद्दे पर बातचीत नहीं करेंगे।





छात्रों का धरना-प्रदर्शन शनिवार को यूनिवर्सिटी के chief security officer सुखबीर सिंह पर कार्रवाई करने की मांग और चार छात्रों के खिलाफ दर्ज करवाए गए एससी-एसटी एक्ट के केस के विरोध में छात्रों ने वीसी कार्यालय के बाहर जमकर नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। छात्रों ने बताया कि यूनिवर्सिटी प्रशासन धरना खत्म करवाने के लिए उन पर लगातार दबाव बनाया जा रहा है। इसी के तहत उनके खिलाफ एससी-एसटी एक्ट का फर्जी केस दर्ज करवाया गया है।





छात्रों ने कहा कि जिस कर्मचारी ने उनके खिलाफ केस दर्ज करवाया है उस सुरक्षाकर्मी की जाति की अब तक उन्हें कोई जानकारी नहीं है। केस दर्ज होने के विरोध में छात्रों ने एचएयू पुलिस चौकी में भी प्रदर्शन किया। छात्रों ने बताया कि घटनाक्रम के अगले ही दिन उन्होंने चीफ सिक्योरिटी आफिसर के खिलाफ  शिकायत दी थी। लेकिन उस पर आज तक कोई कार्रवाई नहीं की गई है। छात्रों ने बताया कि सुरक्षाकर्मी की ओर से दी गई फर्जी शिकायत पर तुरंत प्रभाव से कार्रवाई करते हुए केस दर्ज कर लिया। इस मामले में पुलिस सही तरीके से काम नहीं कर रही है। मामले की निष्पक्ष जांच करने के लिए एचएयू प्रशासन ने कुलसचिव की अध्यक्षता में तीन सदस्यीय कमेटी का गठन किया गया है। जांच कमेटी ने मामले की सुनवाई के लिए शनिवार सुबह छात्रों के प्रतिनिधिमंडल को बातचीत के लिए बुलाया था। लेकिन प्रदर्शन कर रहे छात्रों ने कमेटी की बैठक का बहिष्कार करते हुए कहा कि जब तक उन पर दर्ज एससी-एसटी एक्ट मुकदमा रद्द होने के बाद किसी भी मुद्दे पर बातचीत करेंगे। 







गौरतलब है कि एचएयू एग्रीकल्चर कॉलेज के प्रथम वर्ष के छात्रों के लिए एक फरवरी को फ्रेशर पार्टी का आयोजन किया गया था, जिसमें बेरोजगारी और पेपर लीक की थीम पर प्रतिभागी छात्रों ने हरियाणवी विद्या नामक कार्यक्रम का मंचन किया था। इसी में सुखी नाम का एक किरदार था। सुखी के नाम पर कुछ डायलॉग भी थे। एचएयू के चीफ सिक्योरिटी आफिसर का नाम सुखबीर सिंह है। आरोप है कि सीएसओ ने उसी रात को हॉस्टल में जाकर छात्रों से गाली गलौज की थी। आरोप है कि सीएसओ ने नशे की हालात में छात्रों को उनकी डिग्री लटकाने, करिअर बर्बाद करने व देख लेने की धमकी दी गई थी।

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks

Home; | DMCA; | Disclaimer; | Privacy Policy; | About Us; | Contact Us; |