स्वतंत्रता दिवस स्पेशल पेज


 

Breaking News

हिसार जिले की आठ सड़कों का होगा विस्तार एवं नवीकरण !

Eight roads of Uklana district will be expanded and strengthened


तहलका न्यूज हिसार / सुनील कोहाड़ 

हरियाणा के श्रम मंत्री अनूप धानक ने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा उकलाना हलके की 8 सडक़ों के विस्तार व मजबूतीकरण कार्य को मंजूरी दी गई है। इससे उकलाना हलके के कई गांवों के लोगों को फायदा होगा। उन्होंने बताया कि उकलाना हलके में गांव साहू से खैरी 5 किलोमीटर लंबे रोड़, गांव किरमारा से नंगथला 4.41 किलोमीटर लंबे रोड़, गांव खेदड़ से पाबड़ा 7.36 किलोमीटर लंबे रोड़, 2 किलोमीटर के चमारखेड़ा लिंक रोड़, उकलाना-भुना रोड़ से चमारखेड़ा रोड़ तक 2.25 किलोमीटर लंबे रोड़, गांव किनाला से खैरी 3.70 किलोमीटर लंबे रोड़ का विस्तार व मजबूतीकरण किया जाएगा। इसके साथ ही पाबड़ा-किनाला-साहू 8.82 किलोमीटर लंबे रोड़, उकलाना-भुना रोड़ से मदनपुरा-हांसावाला 7 किलोमीटर लंबे रोड़ का मजबूतीकरण करवाया जाएगा। 







    उन्होंने कहा कि कई गांवों के लोगों द्वारा इन सडक़ों की चौड़ाई 12 फुट से बढ़ाकर 18 फुट करने व मजबूतीकरण की मांग की जा रही थी। ग्रामीणों की मांग पर अब विस्तार व मजबूतीकरण के बाद उपरोक्त सडक़ों की चौड़ाई 18 फुट हो जाएगी। इन सडक़ों के साथ जुड़े कई गांवों के लोगों को फायदा मिलेगा। उन्होंने कहा कि उपरोक्त सडक़ों के विस्तार व मजबूतीकरण की प्रशासनिक अनुमति दी जा चुकी है तथा निर्माण कार्य के लिए टेंडर लगा दिए गए हैं। टेंडर प्रक्रिया पूरी होते ही उपरोक्त सडक़ों के विस्तार व मजबूतीकरण का कार्य जल्द शुरू हो जाएगा।








उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार एक गांव से दूसरे गांव को जोडऩे वाले 5 करम या इससे ज्यादा चौड़े रास्तों पर पक्की सडक़ बनाने जा रही है। ताकि आमजन को आने जाने में आसानी हो। उन्होंने कहा कि सडक़ें विकास की धूरी होती है और सडक़ों के बनने से एक और जहां किसान को खेत खलिहान से अपनी फसल को अनाज मंडी तक लाने में सुविधा मिलेगी, वही आमजन को भी आवागमन करने में सुविधा मिलेगी।



कोई टिप्पणी नहीं

Thanks

Home; | DMCA; | Disclaimer; | Privacy Policy; | About Us; | Contact Us; |