बाइक को मामूली टच हुई कार, बाइक सवार ने कार सवार को मार दी गोली !
haryana youth shoots car rider in sonipat
tahalka news Sonipat : Delhi NCR
सोनीपत जिले के राई क्षेत्र में सड़क पर एक कार अचानक से बाइक से मामूली टच कर गई। जब कार सवार कार से नीचे उतर बाइक सवार युवक ने उसे गोली मार दी। जिसके कारण गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
राई क्षेत्र के गांव सेरसा के पास कार एक मोटसाइकिल से मामूली टच कर गई। जब कार में सवार युवक नीचे उतरा तो बाइक सवार युवक ने कार सवार युवक को गोली मार दी। गोली पेट से आर पार हो गई। जिससे युवक लहूलुहान होकर गिर पड़ा। गोली मारने के बाद बाइक सवार युवक वहां से फरार गया। कार में सवार उसके परिजनों ने गंभीर रूप से घायल युवक को दिल्ली के नरेला के स्थित अस्पताल में भर्ती करवाया है।
गांव सेरसा निवासी संदीप ने बताया कि वो शुक्रवार को वो अपने दोस्त दिल्ली के नरेला निवासी सोनू के साथ कार में सवार होकर गांव की तरफ जा रहे थे। जैसे ही वो गांव के पास पहुंचे तो सामने से आ रहे गांव के जितेंद्र उर्फ मोनू की बाइक से कार छू गई। उन्होंने तुरंत कार रोकी और कार से उतरकर देखा तो बाइक भी ठीक ठाक थी और उसे चला रहा जितेन्द्र भी ठीक था। जिससे किसी को कोई नुकसान नहीं हुआ था। इसी दौरान बाइक सवार जितेंद्र ने उसके पेट में गोली मार दी, जो पेट से आर-पार हो गई। जिससे वह घायल होकर वहीं गिर गया। परिचित सोनू ने उन्हें तुरंत नरेला के अस्पताल में भर्ती कराया।
इसकी सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस ने गंभीर रूप से घायल संदीप ने बताया कि आरोपी जितेंद्र के परिवार के साथ उनकी पुरानी रंजिश है। एसआई सुरेंद्र की टीम ने आरोपित जितेंद्र को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस आरोपित से पूछताछ कर रही है।
कुंडली थाना प्रभारी बिजेंद्र ने बताया कि गांव सेरसा के पास बाइक से कार के टच करने पर कार सवार युवक को गोली मारने की शिकायत मिली थी। हत्या करने की कोशिश करने का मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है। दोनों पक्षों में पहले से रंजिश चली आ रही है। पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है।

कोई टिप्पणी नहीं
Thanks