स्वतंत्रता दिवस स्पेशल पेज


 

Breaking News

हरियाणवी कलाकार जानू राखी के घर चोरी पुलिस ने नहीं की सुनवाई तो किया ये काम ...

 Haryana news Robbery at Haryanvi artist Janu Rakhi's house

तहलका न्यूज़ हिसार / सुनील कोहाड़


हरियाणा के जाने-माने कलाकार जानू राखी के घर अज्ञात चोर घुस गए और घर में रखे लाखों रुपए के जेवरात और नकदी लेकर मौके से फरार हो गए। जब जानू राखी इसकी शिकायत करने थाने पहुंचे तो पुलिसकर्मी उसके एक दूसरे के पास चक्र कटवाते रहे। जानू राखी ने आरोप लगाते हुए कहा कि 6 साल पहले भी जींद स्थित उसके स्टूडियो में चोरी हो गई थी। लेकिन आज तक जींद पुलिस उसके चोरी हुए सामान बरामद नहीं कर पाई है और ना ही चोरों का कोई सुराग जुटा पाई है।‌











लाखों रुपए के आभूषण सहित नगदी चोरी 

हरियाणवी कलाकार जानू राखी ने बताया कि वह मूल रूप से नारनौंद हल्के के गांव राखी का रहने वाला है और फिलहाल हांसी के उत्तम नगर में किराए के मकान में रहता है। जानू राखी ने बताया कि वो शूटिंग के सिलसिले में अपने परिवार सहित भर गया हुआ था और जब शुक्रवार शाम को घर पहुंचा तो देखा कि घर के मेन गेट पर लगा ताला ज्यों का त्यों लगा हुआ है। लेकिन अंदर के गेट पर लगा ताला टूटा हुआ है। जब उसने अंदर जाकर देखा तो घर के अंदर सारा सामान बिखरा हुआ था अलमारी का ताला भी टूटा हुआ था। जब उसने अलमारी के अंदर रखे सामान को संभाला तो उसके अंदर रखे लाखों रुपए के सोने चांदी के जेवरात ₹32000 की नकदी व अन्य सामान गायब मिला। 










शिकायत दर्ज कराने थाने पहुंचे कलाकार की नहीं हुई सुनवाई 

जानू राखी ने आरोप लगाते हुए कहा कि जो चोरी की शिकायत लेकर हांसी के शहर थाना पुलिस ने पहुंचा तो पुलिस कर्मचारियों की उसकी एक न सुनी और उसका एक दूसरे के पास चक्कर कटवाते रहे। आखिरकार थक हार कर वो अपने घर आ गया । घर आने के बाद उसने इसकी सूचना डायल 112 पर दी जिसके बाद डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची और पूरे घटनाक्रम की जानकारी स्थानीय पुलिस को दी। जिसके बाद शनिवार को दो पुलिस कर्मचारी उसके घर पर निरीक्षण करने के लिए पहुंचे। 








स्टूडियो में हुई चोरी का आज तक नहीं लगा सुराग 

हरियाणवी कलाकार जानू राखी ने बताया कि वो पिछले डेढ़ दशक से हरियाणवी गाने गाता आ रहा है और उसने जींद में 2011 में  एक स्टूडियो भी खोला था। जिसमें करीब छः सात साल पहले अज्ञात चोर करीब दस लाख रुपए का कीमती सामान चोरी करके फरार हो गए थे। लेकिन जींद पुलिस आज तक ना ही तो चोरों को पकड़ पाई है और ना ही चोरी हुए सामान को बरामद कर पाई। 









जानू राखी के घर से ये सामान हुआ चोरी 

जानू राखी ने बताया कि चोर उसके घर से करीब तीन लाख रुपये के सोने, चांदी के आभूषण, जिनमें एक सोने की चेन, 3 सोने की अंगूठी, 2 जोड़ी चांदी की पाजेब, छोटे बच्चों के चांदी के 2 कड़े और 32 हजार रुपये की नकदी और इनवर्टर बैटरी सहित अन्य सामान चुरा कर ले गए। चोरों ने घर में लगे एसी को भी उखाड़ने का प्रयास किया, लेकिन चोर एसी को उखाड़ने में सफल नहीं हो पाए। घर के हालात देखकर पता चलता है कि चोरों ने बेखौफ होकर चोरी की वारदात को अंजाम दिया है।

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks

Home; | DMCA; | Disclaimer; | Privacy Policy; | About Us; | Contact Us; |