सरपंच का इस्तीफा सोशल मीडिया पर वायरल, सरपंच ने कही ये बात....
Haryana news Sarpanch's resignation viral on social media
तहलका न्यूज, जींद/ सुनील कोहाड़
जींद जिले के सफीदों उपमंडल के गांव धर्मगढ़ की सरपंच नवदीप कौर के ग्राम पंचायत की लेटर पेड पर लिखा इस्तीफा सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। इस त्याग पत्र में ग्राम पंचायत की मोहर लगी हुई है और सरपंच के हस्ताक्षर भी हैं। सरपंच नवदीप कौर ने कहा कि उन्होंने यह एक सैंपल बनाकर ग्रुप में डाला था, जो वायरल हो गया। उन्होंने अभी तक अधिकारिक रूप से इस्तीफा नहीं दिया है।
ग्राम पंचायत के लेटर पेड पर लिखा धर्मगढ़ की सरपंच का त्याग पत्र वायरल हो गया है। ये त्याग पत्र सफीदों के एसडीएम के नाम लिखा गया है। धर्मगढ़ की सरपंच नवदीप कौर की तरफ से लिखे गए इस पत्र लिखा गया है कि मैं नवदीप कौर सरपंच ग्राम पंचायत धर्मगढ़ सरकार द्वारा बनाए गए पंचायतों के विरुद्ध कानून व सरपंचों के बारे में की गई अभद्र टिप्पणियों से आहत होकर अपने पद से इस्तीफा दे रही हूं। इसके नीचे ग्राम पंचायत की मुहर लगी हुई है और हस्ताक्षर किए गए हैं।
हरियाणा के पंचकूला में पुलिस ने प्रदर्शनकारी सरपंचों पर भांजी लाठियां !
इस संबंध में धर्मगढ़ की सरपंच नवदीप कौर से बातचीत की गई तो उन्होंने कहा कि यह इस्तीफा एक सैंपल के तौर में तैयार किया गया था। उसने इसे सरपंचों के ग्रुप में डाला था। अन्य ग्रुपों में किसने वायरल किया इसकी उन्हें कोई जानकारी नहीं है। सरपंच नवदीप कौर ने कहा कि यदि सभी सरपंच सामूहिक रूप से इस्तीफा देंगे तो वो भी त्याग पत्र देने के लिए तैयार है। यदि सरकार ने उनकी मांगों को पूरा नहीं किया तो जल्द ही ये इस्तीफा अधिकारिक रूप से भी दिया जा सकता है।

कोई टिप्पणी नहीं
Thanks