स्वतंत्रता दिवस स्पेशल पेज


 

Breaking News

परिवार पहचान पत्र से संबंधित शिकायतों का तत्परता से करें निवारण : डीसी

Haryana news Promptly redress complaints related to family identity card: DC


- डीसी अशोक कुमार गर्ग ने की परिवार पहचान पत्र समीक्षात्मक बैठक की अध्यक्षता
तहलका न्यूज रेवाड़ी

डीसी अशोक कुमार गर्ग ने कहा कि परिवार पहचान पत्र से संबंधित जो भी शिकायतें लंबित हैं उनका तत्परता से निवारण किया जाए ताकि योग्य लाभपात्र को सरकार द्वारा क्रियान्वित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ मिल सके।











डीसी गर्ग शुक्रवार को परिवार पहचान पत्र से संबंधित समीक्षात्मक बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। उन्होंने कहा कि हरियाणा में अब हर परिवार की अपनी अलग पहचान है। अब सरकार द्वारा क्रियान्वित विभिन्न प्रकार की योजनाओं का लाभ उठाने के लिए अब परिवार पहचान पत्र अनिवार्य किया गया है। उन्होंने संबंधित अधिकारियों से परिवार पहचान पत्र बारे विस्तार से समीक्षा करते हुए प्रगति बारे जानकारी ली। उन्होंने एलसी मेपिंग करवाने के भी निर्देश दिए।















सीएससी संचालक सेवाओं के बदलें निर्धारित फीस ही वसूलें : डीसी
डीसी ने निर्देश दिए कि सीएससी  संचालक आमजन को विभिन्न सेवाएं प्रदान करने के बदलें निर्धारित फीस हीं वसूलें। किसी भी व्यक्ति से अधिक फीस न चार्ज करें तथा जो सर्विस निशुल्क है वे निशुल्क दी जाएं, अन्यथा सीएससी का लाइसेंस रद्द कर दिया जाएगा। उन्होंने सीएससी डीएम को निर्देश देते हुए कहा कि सभी कॉमन सर्विस सेंटर पर एक सप्ताह के अंदर-अंदर सेवाओं व उनसे संबंधित फीस से संबंधित जानकारी चस्पा करवाएं ताकि आमजन को जानकारी रहे। साथ ही नोटिस बोर्ड लगाएं। प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा समय-समय पर सीएससी का औचक निरीक्षण किया जाएगा और कोताही पाए जाने पर सीएससी संचालक के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाही की जाएगी।

















परिवार पहचान पत्र के फायदे :
परिवार पहचान पत्र से सरकारी योजनाओं में फर्जीवाड़ा रूकेगा। सिर्फ योग्य लाभाॢथयों को ही योजनाओं का लाभ मिलेगा और गलत तरीके से फायदा उठा रहे लोग अलग हो जाएंगे सरकार के पास पूरा रिकॉर्ड रहेगा कि किस व्यक्ति को किस योजना का लाभ मिल रहा है और किसे नहीं। आमजन को योजनाओं का लाभ लेने के लिए सरकारी दफ्तरों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे।















बैठक में एडीसी स्वप्रिल रविंद्र पाटिल, एसडीएम रेवाड़ी होशियार सिंह, एसडीएम बावल संजीव कुमार, एसडीएम कोसली जयप्रकाश, तहसीलदार प्रदीप देशवाल, नायब तहसीलदार, डीएम सीएससी जगदीप सहित क्रिड मैनेजर दीपक कुमार व जोनल मैनेजर व एफसीपी मौजूद रहे।

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks

Home; | DMCA; | Disclaimer; | Privacy Policy; | About Us; | Contact Us; |