स्वतंत्रता दिवस स्पेशल पेज


 

Breaking News

हिसार सिरसा हाईवे पर फतेहाबाद के पास लाखों रुपए की चरस सहित महिला गिरफ्तार !


 तहलका न्यूज फतेहाबाद

फतेहाबाद पुलिस की नारकोटिक्स टीम ने सूचना के आधार पर लाखों रुपए की चरस के साथ एक महिला को अपने में सफलता हासिल की है। पुलिस द्वारा हिरासत में ली गई महिला की पहचान बिहार के गांव जमुआ जिला सीतामढ़ी निवासी पुनीता और प्रिया के रूप में हुई है। जोकि हिसार से फतेहाबाद चरस की सप्लाई करने जा रही थी। पुलिस आऱोपित महिला से लगातार पूछताछ कर पुख्ता सबूत जुटाने का प्रयास कर रही है।‌



डीएसपी सुभाष चन्द्र ने बताया कि एंटी नारकोटिक्स पुलिस टीम एएसआई मेजर सिंह के नेतृत्व में गश्त के दौरान गुप्त सूचना मिली कि एक महिला पिट्ठू बैग में हिसार से काफी मात्रा मे चरस लेकर आएगी। इसी सूचना के आधार पर पुलिस टीम गठित कर नेशनल हाइवे पर गांव धांगड़ के पास हिसार की तरफ से आने वाली सवारियों पर निगरानी शुरू कर दी। उसी दौरान एक महिला को पुलिस ने शक के आधार पर काबू कर पूछताछ की, तो उस महिला ने अपनी पहचान बिहार के सीतामढ़ी के जमुआ निवासी पुनीता देवी उर्फ प्रिया के रूप में बताई। पुलिस ने महिला के पास से बरामद पिट्ठू बैंग को चैक किया, तो उसमें 2 किलो 800 ग्राम चरस बरामद हुई। पुलिस आरोपित से इस बारे में गहनता से पूछताछ कर रही है। पूछताछ के बाद उसे अदालत में पेश किया जाएगा।

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks

Home; | DMCA; | Disclaimer; | Privacy Policy; | About Us; | Contact Us; |