26 जनवरी को किसान महापंचायत में बाडोपट्टी टोल से सैंकड़ो गाड़ियों का काफिला होगा रवाना
26 जनवरी 2023 ( 26 January 2023 ) ( Republic day ) को जींद ( Jind) के अंदर विशाल महापंचायत (Kisan mahapanchayat ) में बाडोपट्टी टोल कमेटी ने चलाया जनसंपर्क अभियान
तहलका न्यूज : हिसार / सुनील कोहाड़
13 महीने आंदोलन ( protest ) करने के बाद भी किसानों ( Kisan ) की अधिकतर मांगे अभी तक पूरी नहीं हुई है। पिछले काफी समय से किसान गन्ने की रेट में बढ़ोतरी की मांग कर रहे हैं और चीनी मिलों ( sugar mill ) के आगे ताला लगाकर प्रदर्शन कर रहे हैं। उसके बावजूद भी सरकार किसानों के हित में कोई कार्य नहीं कर रही है। इसको लेकर किसान संगठन 26 जनवरी को जींद में किसान महापंचायत का आयोजन करने जा रहे हैं। जिसमें हिसार जिले के बाडो पट्टी टोल प्लाजा कमेटी की तरफ से गांव गांव जाकर किसानों से संपर्क किया गया और इस रैली में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने का न्योता दिया।
बाडोपट्टी टोल कमेटी के अध्यक्ष सरदानन्द राजली ने बताया कि आज दर्जनो गांवों में 26 जनवरी को जींद के अंदर विशाल महापंचायत ( Kisan mahapanchayat ) को लेकर गांव गांव जाकर तैयारियां की। 6 जोन कमेटी बनाई गई है जो सभी अलग-अलग गांव में जाकर 26 तारीख की रैली का न्योता दे रहे है। 26 जनवरी को 58 गांवों से गाड़िया खेड़ी चौपटा पर सुबह 10 बजे इक्कठी होगी। सभी अपने-अपने संगठनों के झंडे लगाकर चलेंगे और बाडोपट्टी टोल का स्टीकर लगाकर चलेंगे स्टीकर खेड़ीचौपटा पर लगाए जाएंगे।
बाडोपट्टी, बहबलपुर, खेड़ीबर्की, जुगलान, बुगाना, धिकताना, धांसू, सुलखनी, राजली, घिराय, सरसौद, बिछपड़ी, जेवारा आदि गांव में जनसंपर्क अभियान चलाया गया।
इस अवसर पर सरदानन्द राजली, नरेश भ्याण, धोला जेवरा, ईश्वर वर्मा, बलवान बैनीवाल, सलीम सुलखनी, सतबीर टाक इत्यादि मौजूद थे।

कोई टिप्पणी नहीं
Thanks