स्वतंत्रता दिवस स्पेशल पेज


 

Breaking News

दसवीं कक्षा में हरियाणा में पांचवें और हिसार जिले में तीसरा स्थान हासिल करने वाली छात्रा को मोटरसाइकिल देकर सम्मानित !

 


तहलका न्यूज : हिसार: सुनील कोहाड़


हिसार जिला शिक्षा का हब बनता जा रहा है। जिले के ग्रामीण क्षेत्र के छात्र बोर्ड परीक्षा में अव्वल आकर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा रहे। इसी कड़ी में खली पुरा स्थित भारत सीनियर सेकेंडरी स्कूल में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्यातिथि के रूप में कपूर सिंह भानखड़ व जिला पार्षद सुदेश रानी ने शिरकत की। इस कार्यक्रम में दसवीं कक्षा में प्रथम लगाते हुए पूरे प्रदेश में पांचवां स्थान हासिल करने और हिसार जिले में तीसरा स्थान हासिल करने वाली छात्रा को मोटरसाइकिल देकर सम्मानित किया गया। वहीं बोर्ड परीक्षा में अव्वल आने वाले अन्य छात्रों को भी‌ प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित किया गया। 








खरड़-अलीपुर स्थित भारत सीनियर सेकंडरी स्कूल का वार्षिक उत्सव स्कूल प्रांगण में मनाया। इस समारोह में 10वीं की परीक्षा में 500 में से 494 अंक हासिल कर पूरे प्रदेश में 5वां व हिसार जिले में तीसरा स्थान हासिल करने वाली छात्रा सलोनी को मोटरसाइकिल भेंट कर सम्मानित किया गया। इससे पहले इस हाेनहार छात्रा काे मुख्यमंत्री मनाेहर लाल भी सम्मानित कर चुके हैं।






कार्यक्रम में खेलो हरियाणा में गोल्ड विजेता कनिका, गायत्री व बिट्टू को भी सम्मानित किया गया। वार्षिकोत्सव में स्कूल के छात्रों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर उपस्थित सभी जनों का मन मोह लिया।





इस अवसर पर भगवान दास भानखड़, गांव अलीपुर के सरपंच सुभाष चंद्र, खरड़ के सरपंच रमेश कुमार और ब्लॉक समिति मेंबर बहन सुदेश शर्मा के अलावा पूर्व सरपंच सुनील सहरावत व अलीपुर की पूर्व सरपंच सरोज रानी उपस्थित रहे। स्कूल के निदेशक सुभाष भानखड़ इत्यादि मौजूद थे।

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks

Home; | DMCA; | Disclaimer; | Privacy Policy; | About Us; | Contact Us; |