स्वतंत्रता दिवस स्पेशल पेज


 

Breaking News

काला बडाला की गोली मारकर हत्या, उसके दो साथी गंभीर !

 


तहलका न्यूज / हिसार : सुनील कोहाड़


 हिसार जिले के नारनौंद हलके के गांव बडाला के सरपंच प्रतिनिधि प्रदीप उर्फ काला अपने साथियों के साथ हांसी जा रहा था कि रास्ते में अज्ञात बदमाशों ने उन पर अंधाधुंध फायरिंग कर दी। जिसके कारण प्रदीप काला की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि उसके दो साथी गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया है। जहां पर उनकी हालत नाजुक बनी हुई है। 





मिली जानकारी के अनुसार बडाला निवासी प्रदीप उर्फ काला का पिता इस बार गांव का सरपंच बना हुआ है और बुजुर्ग होने व कड़ाके की ठंड के कारण वो घर पर ही रहता है। हांसी में पिछले काफी समय से सरपंचों का धरना चल रहा है और इस धरने पर अक्सर प्रदीप उर्फ काला अपने पिता की जगह जाता था। मंगलवार की सुबह प्रदीप उर्फ काला अपने साथी सुनील और अमित के साथ हांसी जा रहे थे तो रास्ते में गांव जीतपुरा के पास अज्ञात बदमाशों ने उन पर फायरिंग कर दी। गोलियां लगने के कारण प्रदीप उर्फ काला की मौके पर ही मौत हो गई जबकि उसके साथ ही सुनील और अमित गंभीर रूप से घायल हो गए । 






वारदात को अंजाम देकर बदमाश गोल्डन रंग की स्पार्क गाड़ी नंबर HR 21 D 8786 लेकर मौके से फरार हो गए। राहगीरों ने इसकी सूचना पुलिस को दी तो बास थाना पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और चारों तरफ नाकेबंदी कर बदमाशों की तलाश शुरू कर दी। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। पुलिस ने मृतका के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए हांसी के सरकारी अस्पताल में भेज दिया है। पुलिस और एफएसएल की टीम घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण कर रही है और सबूत जुटा रही है।


क्या राम रहीम फिर आएगा जेल से बाहर, 25 जनवरी को है शाह सतनाम जी महाराज का अवतार दिवस |

हांसी के नजदीकी गांव के सरपंच के बिगड़े बोल, डेढ़ करोड़ रुपए खर्च कर बना हूं सरपंच!


Hisar news Kala Badala shot dead, two of his accomplices serious, latest news Hisar, Hisar news Today, Taja khabar Hisar, Hansi news Today, badala village in Hisar, badala news Today, Narnaund news today Live,

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks

Home; | DMCA; | Disclaimer; | Privacy Policy; | About Us; | Contact Us; |