स्वतंत्रता दिवस स्पेशल पेज


 

Breaking News

गैंगवॉर के चलते दो की हत्या, सोशल मीडिया पर डाली पोस्ट बदला ले लिया !

 


तहलका न्यूज : सिरसा


 सिरसा के कांलावाली क्षेत्र में सोमवार शाम को गाड़ी के आगे गाड़ी अड़ा कर फायरिंग कर दी। गैंगवॉर के चलते गोली मारकर दो की हत्या कर दी गई। जबकि उनके साथी गंभीर रूप से घायल हो गए। वारदात के बाद जग्गा नामक युवक ने सोशल साइट पर पोस्ट कर लिखा कि बदला ले लिया। सूचना मिलते ही सिरसा के एसपी डॉ. अर्पित जैन ने मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया। आरोपितों को पकड़ने के लिए पुलिस की पांच टीमों का गठन किया गया है और जिले में नाकेबंदी कर दी है। पुलिस रंजिश के कारणों का पता लगाने में जुटी हुई है। 




पुलिस की जांच में सामने आया है कि शुरुआती जांच में सामने आया है कि कालांवाली निवासी दीपक उर्फ दीपू पुत्र सीताराम व बिंद्र अपने साथी प्रेमजीत और अमन के साथ शाम को गाड़ी में सवार होकर देसू रोड़ की तरफ जा रहे थे। रास्ते में बदमाशों ने इनकी गाड़ी के सामने अपनी गाड़ी अड़ा दी और गाड़ी में सवार बदमाशाें ने उन पर अंधाधुंध गोलियां चलानी शुरू कर दी। गोलियां लगने के कारण दीपक उर्फ दीपू और बिंद्र की मौत हो गई जबकि गाड़ी के पीछे बैठे दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए जिनको उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया है। ‌ इस वारदात की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और चारों तरफ नाकेबंदी कर बदमाशों की तलाश शुरू कर दी। लेकिन बदमाशों का कोई सुराग नहीं चल सका।






पुलिस जांच में सामने आया है कि दीपक को आठ और बिद्र को 5 गोलियां लगी है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हमलावर फरीदाबाद नंबर की स्कार्पियो गाड़ी में सवार होकर आए थे। मृतकों की जगह नामक युवक से किस बात को लेकर दुश्मनी है कि उन्होंने उनकी गोली मारकर हत्या कर दी। मुझको को कितनी गोलियां लगी है और किस जगह गोली लगने से उनकी मौत हुई है इसका पता तो पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चलेगा। 




इस संबंध में सिरसा के पुलिस अधीक्षक अर्पित जैन ने बताया कि सोमवार शाम को फायरिंग में गाड़ी सवार कालांवाली निवासी दीपक उर्फ दीपू और बिंद्र उर्फ दीपू की मौत हो गई। जबकि प्रेमजीत और अमन गंभीर रूप से घायल हुए हैं। पुरानी रंजिश के चलते इस वारदात को अंजाम दिया गया है। जांच के लिए पांच पुलिस टीम गठित की गई है। जग्गा नामक एक शख्स के नाम से सोशल साइट पर एक पोस्ट की गई है। इसकी भी जांच की जा रही है। शुरुआती जांच में पता चला है कि मृतकों व घायलों के खिलाफ भी काफी आपराधिक केस दर्ज हैं।



क्या राम रहीम फिर आएगा जेल से बाहर, 25 जनवरी को है शाह सतनाम जी महाराज का अवतार दिवस |

हांसी के नजदीकी गांव के सरपंच के बिगड़े बोल, डेढ़ करोड़ रुपए खर्च कर बना हूं सरपंच!


Sirsa Two killed due to gang war, took revenge by posting on social media, crime news haryana, crime news Sirsa, Sirsa News Today, Taja khabar Sirsa, latest news Sirsa, breaking News Haryana, breaking News Sirsa, 

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks

Home; | DMCA; | Disclaimer; | Privacy Policy; | About Us; | Contact Us; |