स्वतंत्रता दिवस स्पेशल पेज


 

Breaking News

हिसार शहर में अप्रैल से मिलने लगेगी सीएनजी, पाइप लाइन बिछाने का कार्य अंतिम चरण में!

 


हिसार: सुनील कोहाड़ / तहलका न्यूज 



नया साल हिसार वासियों के लिए सुनहरा साबित होने वाला है। क्योंकि नए साल के अप्रैल से सारे शहर में सी एन जी के मिलने के आसार बन गए हैं। गुरुग्राम के झाड़सा से हिसार तक पाइप लाइन बिछाने का कार्य अंतिम चरण में है और इसके मार्च तक पूरा होने के पूरे पूरे आसार बने हुए हैं।






हिसार शहर में अब तक सीएनजी का कोई भी पंप उपलब्ध नहीं है। शहरवासियों को सीएनजी लेने के लिए रामायण टोल प्लाजा पर स्थित पर जाना पड़ता है। जिसकी दूरी शहर से लगभग 15 किलोमीटर दूर है। ऐसे में काफी सीएनजी वाहन चालक अपने वाहनों में पेट्रोल या डीजल भरवा कर की काम ले रहे हैं। क्योंकि वहां पर सीएनजी लेने के लिए वाहनों की लंबी-लंबी कतारें लगी हो और सुबह लगे लाइन का दोपहर या शाम तक नंबर आता है। गुरुग्राम का झाड़सा से हिसार तक पाइप लाइन बिछाने का कार्य दिसंबर 2022 तक पूरा किया जाना था। लेकिन पिछले दिनों किसानों के विरोध के चलते हैं काम में देरी हुई। हिसार शहर में पाइप लाइन बिछाने का कार्य पूरा हो चुका है और बीच में काम अधर में लटका हुआ है। उसको मार्च 2023 तक पूरा करने की संभावना जताई जा रही है। अप्रैल तक हिसार शहर में सीएनजी स्टेशन खोले जाने की संभावना है और आने वाले समय में 50 से 60 स्टेशन सीएनजी के हो जाएंगे। इसके लिए आवेदन मांगे हुए हैं और 60 के करीब लोगों ने इसके लिए आवेदन भी किया हुआ है।





पाइप लाइन से मिलने वाली सीएनजी से होगा वाहन चालकों का फायदा



टैंक से आकर स्टेशन पर स्टाक की गई सीएनजी के तुलना में पाइप लाइन से मिलने वाली सीएनजी अधिक आती है। वाहन चालकों का मानना है कि टैंक वाली सीएनजी का प्रेशर नहीं बन पाता और ऐसे में वह टैंक पूरी तरह से नहीं भर पाता। जबकि पाइपलाइन से सीएनजी भरते समय प्रेशर के साथ सीएनजी टैंक में जाती है और टैंक फुल हो जाता है। जिससे गाड़ी की एवरेज बढ़ जाती है और वाहन चालकों को् फायदा होता है।



गैस अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड गुरुग्राम के झाड़सा से झज्जर होते हुए हिसार तक सीएनजी की पाइप लाइन डाल रही है। यह काम दिसंबर 2022 तक पूरा होना था। किसानों के विरोध के चलते गेल तय समय पर अपना काम पूरा नहीं का सकी। अब यह काम मार्च 2023 तक पूरा होने के आसार हैं।




अगर सभी तय समय के अनुसार हुआ तो हम अप्रैल 2023 में हिसार शहर में पाइप लाइन वाली सीएनजी उपलब्ध करा देंगे। पूरे शहर में पाइप लाइन का नेटवर्क पूरा हो चुका है। गेल की लाइन पूरा होते ही काम शुरु कर देंगे। लाइन आने के बाद सीएनजी के दाम भी एनसीआर के आसपास हो जाएंगे। - राहुल चौपड़ा, प्रतिनिधि , एचसीजी 



ये भी पढ़ें

हरियाणा के एक मंत्री की ओर बढ़ सकती हैं मुश्किलें, मंत्री के खिलाफ SC commission में शिकायत!

कड़ाके की ठंड की चपेट में हरियाणा, हिसार सबसे ज्यादा ठंडा, तापमान 0.4 डिग्री सेल्सियस खिसका, हाथ पांव सुन, इस तारीख को बन रही है बारिश होने की संभावना !

हिसार में रामपाल महाराज के अनुयायी का शव फंदे पर लटका मिला !


Republic Day 2023: गणतंत्र दिवस परेड के लिए तैयारी तेज, अब ऑनलाइन भी मिलेंगे टिकट,,!!

करनाल में बोले राहुल गांधी - यह देश पुजारियों का नहीं तपस्वियों का, RSS-मोदी जबरन अपनी पूजा करवाना चाहते हैं।


Hisar news in CNG station open in April month , latest news Hisar, Hisar news Today, latest news haryana, Hisar news Today live, Hindi news haryana, India news Live, 




कोई टिप्पणी नहीं

Thanks

Home; | DMCA; | Disclaimer; | Privacy Policy; | About Us; | Contact Us; |