हरियाणा के एक मंत्री की ओर बढ़ सकती हैं मुश्किलें, मंत्री के खिलाफ SC commission में शिकायत!
पंचायत मंत्री देवेंद्र सिंह बबली के खिलाफ फतेहाबाद के गांव नाढोड़ी के सरपंच ने अनुसूचित जाति आयोग में शिकायत
फतेहाबाद: तहलका न्यूज
हरियाणा के पंचायत मंत्री देवेंद्र सिंह बबली अपने तीखे तेवरों को लेकर जाने जाते हैं। नवनिर्वाचित सरपंच को री-काल की धमकी देने के मामले में फतेहाबाद के गांव नाढोड़ी के सरपंच नरेंद्र मेहरा ने इसकी शिकायत अनुसूचित जाति आयोग में की है। अगर उसकी शिकायत पर राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग कोई ऐसे नेता है तो पंचायत मंत्री देवेंद्र सिंह बबली की मुश्किलें बढ़ सकती हैं।
गांव नाढोड़ी के सरपंच नरेंद्र मेहरा ने राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग के चेयरमैन को भेजी शिकायत में कहा कि प्रदेश के पंचायत मंत्री देवेंद्र सिंह बबली और उसके कार्यकर्ता उसको लगातार धमकियां दे रहे हैं और सार्वजनिक रूप से भी उसको अपमानित कर चुके हैं ऐसे में उसकी जान को खतरा बना हुआ है। उन्होंने बताया कि 2 जनवरी को पंचायत मंत्री देवेंद्र सिंह बबली गांव में आए थे। उसके पास कोई जानकारी नहीं थी। उस समय वह अपने रिश्तेदारों के साथ बीकानेर गया हुआ था। पंचायत मंत्री देवेंद्र सिंह बबली उसके घोर विरोधी के घर आए हुए थे जिसके साथ उसकी पहले ही अनबन है। शिकायत में सरपंच ने लिखा कि पंचायत का गठन होने के बाद गांव में कोई भी विकास नहीं हुआ है और पंचायत मंत्री उसको गड़बड़ी करने का आरोप लगा रहे हैं। सरपंच ने आरोप लगाया कि पंचायत चुनाव में से पहले गांव में ठेकेदार के माध्यम से करवाए गए कार्यों की पेमेंट करवाने को लेकर मंत्री के नजदीकी लोग उस पर हस्ताक्षर करवाने के लिए दबाव बना रहे हैं और लगातार उसे इस मामले में धमकियां मिल रही हैं। नरेंद्र मेहरा ने आरोप लगाया कि उसके नजदीक उसको दबाकर गांव में कार्य करना चाहते हैं। राखी भ्रष्टाचार किया जा सके और उसको अपमानित करने वाले शब्दों का प्रयोग कर खुद पंचायत मंत्री उसके गांव में उसको सार्वजनिक तौर से अपमानित कर चुके हैं। सरपंच ने लिखा कि उनका चुनाव में वो 1 वोट से जीता था और पंचायत मंत्री के खास खास उम्मीदवार को 1 वोट से हार का सामना करना पड़ा था। जिसके कारण पंचायत मंत्री उसके नजदीकी लोग उससे रंजिश रखे हुए हैं। जिसके चलते उसके परिवार को जान का खतरा बना हुआ है।
गौरतलब है कि 2 जनवरी को पंचायत मंत्री देवेंद्र बबली के गांव नाढोड़ी में आयोजित कार्यक्रम में उसी गांव का सरपंच नरेंद्र मेहरा नहीं पहुंचा तो पंचायत मंत्री ने तैश में आकर राइट टू रिकॉल के जरिये सरपंच बदलने की बात कही थी। बाद में सरपंच के समर्थन में कई सरपंचों ने मंत्री के खिलाफ रोष भी जताया था। इसके समर्थन में हिसार जिले के सरपंचों ने भी बैठक कर समर्थन करने का फैसला किया था। जिले के कुछ सरपंचों द्वारा ई-टेंडरिंग के विरोध किया और इस मामले को लेकर प्रदेशभर के सरपंचों को 15 जनवरी को टोहाना में इसको लेकर कार्यक्रम आयोजित कर आगामी रणनीति बनाने की मुहिम चलाई हुई है। ताकि ज्यादा से ज्यादा संख्या में प्रदेश के सरपंच इसमें हिस्सा ले सकें और सरकार को ई टेंडरिंग का फैसला बदलने के लिए दबाव बनाया जा सके।
ये भी पढ़ें
मंत्री संदीप सिंह और जूनियर महिला कोच के मामले में SIT चंडीगढ़ को बड़ा सुराग हाथ लगा !
कड़ाके की ठंड की चपेट में हरियाणा, हिसार सबसे ज्यादा ठंडा, तापमान 0.4 डिग्री सेल्सियस खिसका, हाथ पांव सुन, इस तारीख को बन रही है बारिश होने की संभावना !
हिसार में रामपाल महाराज के अनुयायी का शव फंदे पर लटका मिला !
Republic Day 2023: गणतंत्र दिवस परेड के लिए तैयारी तेज, अब ऑनलाइन भी मिलेंगे टिकट,,!!
करनाल में बोले राहुल गांधी - यह देश पुजारियों का नहीं तपस्वियों का, RSS-मोदी जबरन अपनी पूजा करवाना चाहते हैं।
Taja khabar Haryana today, latest news Hisar today, panchayat minister Haryana news, Fatehabad news Today, Taja khabar Fatehabad, Haryana news Today, sarpanch of Nadhori village of Fatehabad filed a complaint against Panchayat Minister Devendra Singh Babli in the Scheduled Caste Commission

कोई टिप्पणी नहीं
Thanks