टोहाना में सरपंचों ने भरी हुंकार, हम चले हुए कारतूस नहीं बल्कि जिंदा बम हैं सरपंच !
रैली में करेंगे मुख्यमंत्री का विरोध 2024 के चुनाव में सबक सिखाने की रणनीति पर करेंगे काम !
तहलका न्यूज / फतेहाबाद : कोहाड़
नवनिर्वाचित सरपंच और पंचायत मंत्री देवेंद्र सिंह बबली के बीच सुलह बनती हुई दिखाई नहीं दे रही। जहां पंचायत मंत्री सरपंचों को चले हुए कारतूस बता रहे हैं और री काल से दौबारा चुनाव करवाने की बात कर रहे हैं। सरपंचों ने भी पंचायत मंत्री के गृह क्षेत्र टोहाना में प्रदेश भर के सरपंचों ने हुंकार भरी। उन्होंने पंचायत मंत्री को चेतावनी दी कि वह चले हुए कारतूस नहीं बल्कि जिंदा बम हैं। सरपंचों की महापंचायत की अध्यक्षता गांव समैण के सरपंच ने की।
सरपंचों की महापंचायत में हिसार सिरसा फतेहाबाद जींद कैथल सोनीपत रोहतक भिवानी महेंद्रगढ़ नारनौल रेवाड़ी झज्जर सोनीपत पानीपत करनाल कुरुक्षेत्र अंबाला यमुनानगर सहित सभी जिलों से हजारों की संख्या में सरपंच पहुंचे हुए थे और उन्होंने इस महापंचायत में फैसले लिए हैं कि 23 जनवरी को पंचायत मंत्री के द्वारा बिढाई खेड़ा में आयोजित मुख्यमंत्री की रैली में सरपंच मुख्यमंत्री को काले झंडे दिखा कर विरोध प्रदर्शन करेंगे। इसके अलावा सोमवार से बीडीपीओ कार्यालय पर ताला जड़ कर प्रदर्शन किया जाएगा। वहीं गोहाना में होने वाली गृह मंत्री अनिल विज की रैली का विरोध करेंगे। इसके अतिरिक्त हर जिले से 1-1 सरपंच लेकर एक कमेटी का गठन किया जाएगा जो इस आंदोलन की आगे की रूपरेखा तैयार करेगी।
सरपंचों ने कहा कि प्रदेश व केंद्र की सरकार बनाने का रास्ता गांव से होकर गुजरता है। आने वाले 2024 के लोकसभा और विधानसभा चुनाव में यह गांव के चलें हुए कारतूस ही भाजपा जजपा नेताओं को सबक सिखाने का काम करेंगे कि वो चले गए कारतूस नहीं बल्कि जिंदा बम हैं।
सरपंचों ने ई-टेंडरिंग के खिलाफ अपनी भड़ास निकालते हुए इसे तुरंत वापस लेने की मांग की। सरपंचों ने कहा कि जो मंत्री सरपंचों को चला हुआ कारतूस कह रहा था, उसे पता चला गया है कि प्रदेश के सरपंच बम हैं।
इस सम्मेलन को संबोधित करते हुए जींद से अनिल कुमार ने कहा कि एक महीने तक पंचायत के काम सरपंच बंद कर देंगे तो सरकार घुटनों पर आ जाएगी। आने वाले 2024 वर्ष में लोकसभा व विधानसभा के चुनाव होने हैं, छोटी सरकार के पास केंद्र व प्रदेश सरकार को आना पड़ेगा। इस समय नौजवान सरपंच चुनकर आए हैं, तो लोगों की उम्मीद भी ज्यादा है। रिटायर्ड आईजी रणबीर सिंह ने कहा कि ग्राम पंचायतों को छोटी सरकार इसलिए कहा जाता है, क्योंकि गांव के सरपंच जमीनी स्तर पर विकास कार्य करवाता है। अब अपनी मांग पीएम, सीएम और डीएम के समक्ष मांग रखो, अपने अधिकार 73वें संशोधन को पढ़ो और समझो उसके बाद क्रांति आएगी।
सरपंचों के कार्यक्रम को देखते हुए पुलिस प्रशासन व गुप्तचर विभाग की टीमें पूरी तरह से सतर्क देखी गई। पल-पल की रिपोर्ट सरकार तक पहुंचाई जा रही थी। पुलिस प्रशासन द्वारा हिसार बाईपास रोड स्थित कार्यक्रम स्थल को जाने वाले रोड से रूट को डायवर्ट किया गया था ताकि किसी को परेशानी न आए। प्रशासन द्वारा हिसार रोड तथा डांगरा रोड पर पुलिस कर्मचारी तैनात किए गए थे तथा वाहनों को अलग रास्तों से निकाला जा रहा था। पुलिस की टीम मैरिज पैलेस के बाहर भी तैनात रही जिसमें महिला पुलिसकर्मी भी मौजूद रहे।
आपका अपना चैनल
हरियाणा और देश विदेश की बड़ी खबरें देखने के लिए नीले रंग की लाईन पर टच करें
In Tohana, the sarpanches roared, we are not live cartridges, but sarpanches, latest news tohana, tohana news, latest news haryana, sarpanch News live, breaking News Haryana, India News Today, latest news Fatehabad, Fatehabad news Today,

कोई टिप्पणी नहीं
Thanks