हिसार के सूर्य नगर में जलने से नारनौंद हल्के के व्यक्ति की मौत !
पत्नी सुबह चाय लेकर आई तो जला हुआ मिला पति !
तहलका न्यूज / हिसार: सुनील कोहाड़
हिसार के सूर्य नगर में एक व्यक्ति की अज्ञात परिस्थितियों में जलने से मौत हो गई। जब मृतक की पत्नी चाय लेकर पहुंची तो जहां पर उसका पति सोया हुआ था। उस कमरे से धुआं निकलता हुआ दिखाई दिया और जब कमरा खोल कर देखा तो उसका शव पड़ा हुआ था।
मिली जानकारी के अनुसार खरबला निवासी कर्ण हिसार की एक फैक्ट्री में काम करता था और वह सूर्य नगर हिसार की गली नंबर 11 में एक मकान किराए पर लेकर रहता था। उसकी पत्नी सोनू अपने तीनों बच्चों को लेकर अपने चाचा के घर चली गई और जब रविवार को सुबह अपने पति को चाय देने के लिए अपने कमरे पर आए तो कमरे से धुआं उठता दिखाई दिया। उसने इसकी सूचना पड़ोसियों को दी तो पड़ोसियों ने आकर किसी तरह दरवाजा खोलकर देखा तो सोनू के पति कर्ण की लाश जली हुई हालत में पड़ी है। इसकी सूचना अपने परिजनों को दी और वह मौके पर पहुंचे। मृतक कर्ण के परिजन हिसार पहुंचे और बिना किसी पुलिस कार्रवाई के शव को लेकर अंतिम संस्कार के लिए खरबला चले गए।
बताया जा रहा है कि कमरे के अंदर का फ्रिज , कपड़े अन्य समान भी जला हुआ था। इसके साथ ही करण का शव कमरे के फर्श पर पड़ा हुआ था। कयास लगाए जा रहे हैं कि आग शॉर्ट सर्किट की वजह से लगी है। इसकी सूचना मिलते ही सूर्य नगर पुलिस चौकी इंचार्ज रविंद्र मौके पर पहुंचे। लेकिन तब तक मृतक के परिजन शव को लेकर गांव जा चुके थे।
आपका अपना चैनल

कोई टिप्पणी नहीं
Thanks