जींद में चौथी कक्षा के बच्चे को पिता ने डांटा तो छोड़ा घर, फोन कर बोला मथुरा में हूं काम तलाश लिया !
रविवार देर रात सकुशल पहुंचा घर ।
तहलका न्यूज / जींद
चौथी कक्षा का छात्र अपने घर के पड़ोसी बच्चे से लड़ाई झगड़ा कर रहा था। तो उसके पिता ने उसको डांट दिया। जिससे नाराज होकर बच्चा घर से निकल गया। बच्चे के परिजन जींद शहर व अपने रिश्तेदारों मैं उसकी काफी तलाश की, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लगा। इसकी शिकायत पुलिस में दी गई तो पुलिस ने गुमशुदगी का मामला दर्ज कर बच्चे की तलाश शुरू कर दी।
जिनके राम कॉलोनी में 13 वर्षीय बच्चा अपने पड़ोसी बच्चे के साथ लड़ाई झगड़ा कर रहा था कि उसका पिता मौके पर आ गया तो उसने अपना ही बेटे को डांट दिया। पिता अपने बच्चे को डांट कर दुकान पर चला गया और जब वह देर रात घर पर आया तो उसका बेटा घर पर नहीं मिला। उसने अपने परिजनों व आज पड़ोसियों से काफी पूछताछ की लेकिन बच्चे का कोई सुराग नहीं लगा। उन्होंने इसकी शिकायत सिविल लाइन थाना पुलिस को दी और अपने रिश्तेदारों वह जींद शहर में काफी तलाश की। लेकिन बच्चे का कोई सुराग नहीं लगा।
जब उसके परिजन बच्चे को तलाश रहे थे तो इसी दौरान उसकी मां के फोन पर अज्ञात नंबर से फोन आया जब उसकी मां ने फोन रिसीव किया तो उसका बेटा बोल रहा था उसने कहा कि वह मथुरा में है और उसने काम की तलाश कर ली है इसके बाद परिजन और पुलिस वहां पर पहुंची और देर रात बच्चे को सकुशल घर लेकर आ गए।
राजस्थान के जिला सीकर निवासी संदीप ने बताया कि बच्चे ने उससे ही फोन मिलवाया था। वह पुरानी दिल्ली स्टेशन पर मिला था और उसको टीटी ने पकड़ा हुआ था। बच्चा अकेला ही था। बच्चे ने बताया कि उसने एक रात रोहतक रेलवे स्टेशन पर बताई और खाना भी मांग कर खाया।

कोई टिप्पणी नहीं
Thanks