स्वतंत्रता दिवस स्पेशल पेज


 

Breaking News

हिसार खाई में गिरी डिजायर कार, छीन गया एक साल की मासूम बच्ची के सिर से पिता का साया, माता पिता का था इकलौता बेटा !

 


तहलका न्यूज  / हिसार : सुनील कोहाड़


 डोबी गांव में अपनी बहन से मिलने जा रहे ‌एक युवक ‌की गांव किरतान के पास शनिवार की देर रात एक कार का अज्ञात परिस्थितियों में खाई में गिर गई। जिसमें कार सवार 30 वर्षीय युवक की मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवा कर शव को परिजनों के हवाले कर दिया। इस मामले की गहनता से जांच कर रही है। ‌






आ रही है गदर टू, पाकिस्तान में इस बार क्या करेंगे सन्नी देओल, देखें वीडियो ।

हिसार जिले के किरतान गांव के पास सड़क हादसे में करीब 30 वर्षीय युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान भिवानी जिले के सिवानी क्षेत्र के गांव गुरेरा निवासी योगेंद्र के रूप में हुई है। वो किसी काम से हिसार आया था और देर डोबी गांव में अपनी बहन से मिलने जा रहा था। मृतक योगेंद्र शादीशुदा और उसकी 1 साल की लड़की है। वह माता-पिता का इकलौता बेटा था।








मृतक योगेंद्र के जीजा बिजेंद्र ने बताया कि शनिवार देर शाम योगेन्द्र का फोन आया था कि वह किसी काम से हिसार आया हुआ है और वो अपनी बहन से मिलने के लिए गांव डोबी आ सकता है। इसके बाद योगेंद्र का फोन नहीं आया। सुबह एक ग्रामीण का फोन आया कि आपके जानकार का किरतान गांव के पास कार का एक्सीडेंट का हो गया है। मौके पर जाकर देखा तो वह योगेंद्र था। उसे नागरिक अस्पताल में लेकर आए, जहां योगेंद्र की मौत हो गई।








 पुलिस ने शव का पोस्टमॉर्टम करवा कर शव को परिजनों के हवाले कर दिया। किरतान गांव के नजदीक नहर के पास खड़ा मोड़ है और वहां‌ पर कोई साइन बोर्ड भी नही लगाया गया है। खड़े मोड़ के कारण योगेंद्र कार की कार का संतुलन बिगड़ गया और कार खाई में गिर गई। मृतक योगेन्द्र सिवानी में फोटो स्टेट की दुकान चलाता था और अपने माता पिता का इकलौता बेटा था। उसकी एक साल की एक बेटी भी है।




हमसे जुड़ने के लिए इन्हें फोलो करें 

Youtube पर ख़बरें देखने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें।



फेसबुक पेज पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें और फोलो करें

 

एप पर ख़बरें पढ़ने के लिए लिंक पर क्लिक करें और ज्वाइन करें

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks

Home; | DMCA; | Disclaimer; | Privacy Policy; | About Us; | Contact Us; |