उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने जींद में सुनी जजपा कार्यकर्ताओं की समस्याएं !
लगातार 6 घंटे कार्यकर्ताओं के बीच सुनते रहे उनकी समस्याएं !
जींद : सुनील कोहाड़ / तहलका न्यूज
बुधवार को प्रदेश के उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ( deputy CM Dushyant Chautala ) ने जींद के अर्बन एस्टेट स्थित जजपा कार्यालय में लोगों की समस्याएं सुनी और अधिकारियों को लोगों की समस्या दूर करने के लिए दिशा निर्देश दिए। साथ ही विकास कार्यों को गति देने के लिए भी अधिकारियों से मंथन किया। इस दौरान जींद ब्लॉक समिति के चेयरमैन राकेश तलोडा ने भाजपा को अलविदा कह जजपा में आस्था दिखाई तो उप मुख्यमंत्री ने जजपा का पटका पहनाया।
उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला सुबह ही कार्यकर्ताओं के बीच बैठ गए। उन्होंने लगातार छह घंटे तक खुले में बैठकर की शिकायतें सुनीं। इस दौरान जिले के उचाना, जुलाना, नरवाना, सफीदों और जींद विधानसभा क्षेत्र के कार्यकर्ताओं ने उप मुख्यमंत्री को अपनी समस्याएं बताईं। जब तक हर कार्यकर्ता से बातचीत नहीं हुई तब तक उपमुख्यमंत्री पूछते रहे कोई बाकी तो नहीं बचा गया है। समस्याएं सुनने के बाद दुष्यंत चौटाला ने विभिन्न विभागों के अधिकारियों को फोन कर कार्यकर्ताओं की समस्याओं का समाधान करने और गांव में विकास कार्यों को गति देने के दिशा निर्देश दिए।
इस अवसर पर जुलाना से विधायक अमरजीत ढांडा, पूर्व विधायक पिरथी नंबरदार, सूरजभान काजल, कुलदीप रंधावा, महिला जिला प्रधान अमिता ढांडा, वेदपाल भनवाला, राजू सैन, धर्मबीर रेढू, कुलदीप सिहाग, कुलदीप गिल, कुलबीर चहल, कर्मपाल ढुल, सतीश बिढ़ान, विकास सिहाग मौजूद रहे।
Jind, safidon, julana, Narwana, Uchana, aleva, pillu khera Mandi

कोई टिप्पणी नहीं
Thanks