स्वतंत्रता दिवस स्पेशल पेज


 

Breaking News

विन मनी मामले में एक ओर आरोपित गिरफ्तार, आरोपी के खाते में 9 करोड़ रुपए से भी अधिक की ट्रांजेक्शन !


हिसार : सुनील कोहाड़ / तहलका न्यूज 

      पुलिस अधीक्षक लोकेंद्र सिंह के निर्देशानुसार कार्रवाई करते हुए जिला पुलिस हिसार की सीआईए पुलिस टीम ने धोखाधडी से रुपए हड़पने के मामले में जेजे कॉलोनी बकरवाल दिल्ली निवासी राकेश को थाना सिविल लाइन हिसार में आईपीसी की धारा 420/406/506/120B और परिचालन स्कीम अधिनियम (Price chits and money circulation schemes act) के तहत अंकित अभियोग संख्या 267 दिनाक 17.05.2022 में गिरफ्तार किया गया है। 







       सहायक उप निरीक्षक सुरेंद्र ने बताया कि Win Money Club (एन्ड्रायड लिंक चेन एप्लीकेशन) के मालिक व सदस्यो ने Win Money Club (एन्ड्रायड लिंक चेन एप्लीकेशन) को भारत सरकार से मन्जुर शुदा बताया और ज्यादा ब्याज का लालच देकर लाखो रुपये ऑनलाइन फोन पे के  माध्यम से ट्रांजेक्शन करवा धोखाधड़ी से पैसे ऐठने पर पटेल नगर निवासी चंद्रशेखर की शिकायत पर अभियोग अंकित किया गया। और पुलिस जांच के दौरान फोन पे की ट्रांजेक्शन के आधार पर रिकॉर्ड प्राप्त किया। रिकॉर्ड में KOTAK बैक की आनंद विहार, दिल्ली शाखा से 2000 हजार रुपये की ट्रांजेक्शन  Win Money Club(एन्ड्रायड लिंक चेन एप्लीकेशन) द्वारा UPI ID से होनी पाई गई। उपलब्ध UPI ID का रिकार्ड प्राप्त करने पर UPI ID में AXIS  बैंक की मीराबाग नई दिल्ली शाखा का खाता नंबर मिला। उक्त खाते का धारक जेजे कॉलोनी बकरवाल (पश्चिम दिल्ली) निवासी राकेश है। राकेश के खाते से कुल 9 करोङ, 9 लाख ,98 हजार 597  रुपये की ट्रांजेक्शन होनी पाई गई । बरामद रिकार्ड अनुसार AXIS  बैक की  मीराबाग, नई दिल्ली शाखा के खाता धारक राकेश को दिल्ली से गिरफ्तार किया गया। 







      एएसआई सुरेंद्र ने बताया कि आरोपी दहाड़ी मजदूरी करता है। आरोपित ने खुद के दस्तावेजों पर एक्सिस बैंक की मीराबाग दिल्ली शाखा में खाता खुलवाया और बैंक अकाउंट की हस्ताक्षर शुदा चेक बुक और एटीएम कार्ड  एक अन्य व्यक्ति को प्रयोग करने के लिए दे दिए। आरोपित राकेश ने इसके बदले में उस व्यक्ति से 35 हजार रुपए लिए थे। आरोपित से पूछताछ जारी है।  आरोपित को अदालत में पेश कर 2 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है। मामले में आगामी गहन जांच जारी है। उपरोक्त मामले में अब तक 11 आरोपितों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है।






Win Money Club froud, Win Money latest news, Hisar today news, Hisar News Today, breaking News Win Money, UPI ID, Axis Bank, Delhi news Today, live 


हिसार की ताजा खबर Today Live


दैनिक भास्कर हरियाणा Today


हिसार भास्कर न्यूज़ पेपर today


हिसार भास्कर न्यूज़ पेपर Today pdf


हिसार न्यूज़ लाइव टीवी


हिसार न्यूज़ अमर उजाला टुडे



हिसार जागरण e Paper Today


हिसार जागरण टुडे


दैनिक भास्कर हरियाणा Rewari today


हिसार केसरी


हिसार जिला


हिसार जिले के गांव


दैनिक भास्कर हरियाणा PDF Download


Haryana News

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks

Home; | DMCA; | Disclaimer; | Privacy Policy; | About Us; | Contact Us; |