स्वतंत्रता दिवस स्पेशल पेज


 

Breaking News

Weather update : दिल्ली-एनसीआर सहित हरियाणा में ऑरेंज अलर्ट, हाड़ कंपाने वाली ठंड!

 


हिसार : सुनील कोहाड़ / तहलका न्यूज 



पहाड़ी इलाकों से आने वाली बर्फीली हवाओं का रुख एक बार फिर से मैदानी इलाकों में होने से हरियाणा सहित उत्तरी भारत में शीतलहर का प्रकोप शुरू हो गया है। इस बार तापमान में 5 से 7 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट दर्ज की जा सकती है। इसके लिए मौसम विभाग हरियाणा में ऑरेंज और यलो अलर्ट जारी किया है।



मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्रमोहन ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ के आगे निकलने के बाद पूरे मैदानी राज्यों में विशेषकर हरियाणा, एनसीआर व दिल्ली में एक बार फिर से हाड़ कंपा देने वाली सूखी ठंड अपने रंग दिखाने लगी है। एक बार फिर से उत्तरी बर्फीली हवाओं का रुख मैदानी राज्यों पर हो गया है।





हवाओं की दिशा बदलकर उत्तर पश्चिमी होने से एक बार फिर से प्रदेश के कई जिले शीत लहर की चपेट में आ गए हैं। बर्फीली हवाएं चलने के कारण न्यूनतम तापमान में 5 से 7 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की जा सकती है। भारतीय मौसम विभाग ने 5 जनवरी तक प्रदेश में शीत लहर, घने कोहरे व ठंडे दिन को देखते हुए येलो व ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks

Home; | DMCA; | Disclaimer; | Privacy Policy; | About Us; | Contact Us; |