बरवाला क्षेत्र के गांव से बाइक चोरी, सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई कंबल ओढ़े शातिर चोर की तस्वीरें, ऐसे होगी चोर की पहचान! !
हिसार : सुनील कोहाड़ / तहलका न्यूज
बरवाला क्षेत्र के गांव बधावड़ में रात को एक चोर दीवार फांद कर घर में घुस गया और घर से बाइक चुराकर मौके से फरार हो गया। चोर को पहले अंदेशा था कि कहीं वो सीसीटीवी कैमरे की फुटेज में ना जाए इसलिए वह कंबल और टोपी उड़कर घर में प्रवेश किया। बरवाला पुलिस ने अज्ञात चोर के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। यह पूरा घटनाक्रम घर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया।
पुलिस को दी शिकायत में गांव बधावड़ निवासी मंजीत ने बताया कि मंगलवार की रात को घर के सभी दरवाजे और मेन गेट बंद करके वह अपने परिवार के साथ छत पर बने कमरे में सो गए थे। सुबह उठकर देखा तो घर के नीचे खड़ा बाइक गायब मिला और मेन गेट की कुंडी खुली हुई थी। आस पड़ोस में बाई की काफी तलाश की लेकिन कहीं से कोई सुराग नहीं लगा। जब बाइक का कोई सुराग नहीं लगा।
चोर को पता था घर में लगे हैं सीसीटीवी कैमरे
उसने अपने घर में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगाली तो देखा कि हकीकत के करीब 12:10 पर एक व्यक्ति दीवार फांद कर घर में घुसा और करीब आधे घंटे तक तलाशी लेने के बाद करीब 12:42 घर से बाइक लेकर चला गया। सीसीटीवी फुटेज देखने से पता चल रहा है कि शायद चोर को पहले से ही पता था कि घर में सीसीटीवी कैमरे लगे हुए हैं। इसलिए वह मोटा कंबल और सर पर टोपी पहन कर आया। ताकि उसकी पहचान ना हो सके।
पुलिस ने मंजीत की शिकायत पर अज्ञात चोर के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है सीसीटीवी कैमरे की फुटेज से चोर के एक्टिविटी से पता लगाने की कोशिश कर रही है कि ऐसे हंसते वैसा चाल चलन किस व्यक्ति का है।
Bike stolen from village of Barwala area, pictures captured in CCTV camera

कोई टिप्पणी नहीं
Thanks