आदमपुर क्षेत्र से अवैध शराब सहित एक युवक काबू !
हिसार सुनील कोहाड़/ तहलका न्यूज
सीआईए हिसार पुलिस ने अवैध शराब बेचने वालो पर कार्रवाई करते हुए गस्त के दौरान आदमपुर से शिशवाल रोड़ पर चैकिंग के दौरान एक युवक को अवैध शराब सहित पकड़ने में कामयाबी हासिल हुई है।
हिसार सीआईए पुलिस आदमपुर क्षेत्र के गांव सिशवाल के पास नाका बन्दी कर वाहनों की चैकिंग कर रही थी कि गांव शिशवाल की तरफ से आ रहे मोटरसाइकिल सवार को काबू कर नाम पता पूछा तो उसने अपना नाम मंडी आदमपुर निवासी राजकुमार उर्फ मोटू बताया। नियमनुसार तलाशी लेने पर मोटरसाइकिल पर बंधे प्लास्टिक के कट्टे से 2 गत्ता बॉक्स में 22 बोतल अवैध देसी शराब बरामद हुई और दूसरे कट्टे से 12 बोतल अवैध देसी शराब बरामद हुई। बरामद 34 बोतल अवैध शराब और मोटरसाइकिल को कब्जा पुलिस लेकर राजकुमार उर्फ मोटू के खिलाफ थाना आदमपुर में आबकारी अधिनियम संशोधन के तहत अभियोग अंकित कर कार्रवाई की गई।

कोई टिप्पणी नहीं
Thanks