हांसी :हेरोइन चिट्टा बेचती महिला रंगे हाथों काबू, अदालत ने दो दिन के पुलिस रिमांड पर !
हांसी : सुनील कोहाड़/ तहलका न्यूज
हंसी पुलिस ने एक महिला को हेरोइन चिट्टा बेचती हुए रंगे हाथों पकड़ने में सफलता हासिल की है। पुलिस ने आरोपित महिला के कब्जे से 920 ग्राम हेरोइन बरामद की है। पुलिस ने आरोपी महिला को अदालत में पेश कर 2 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है।
Hansi Woman selling heroin chitta caught red handed, latest news Hansi, Hansi news Today, latest news Hisar, Haryana news Today, crime news Hansi,
हांसी पुलिस अधीक्षक नितिका गहलोत द्वारा पूरे इलाके में नशे के खिलाफ एक मुहिम छेड़ी हुई है इसी मुहिम के तहत हांसी नारकोटिक्स सेल की टीम नशे के कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए गश्त कर रही थी। टीम साई कॉलोनी हांसी में एक महिला कुछ समान बेच रही थी कि पुलिस को देख कर अचानक तेज तेज चलने लगी। पुलिस को शक हो गया जब उसको पकड़ कर उसकी तलाशी ली तो उसके पास से 9,20 ग्राम हेरोइन चिट्टा बरामद हुआ। पुलिस पूछताछ में महिला की पहचान साईं कॉलोनी हांसी निवासी नीता के रूप में हुई। पुलिस पूछताछ में उसने बताया कि वह अपने घर के सामने ही नशीला पदार्थ बेच रही थी। पुलिस ने आरोपित महिला को अदालत में पेश कर 2 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है। पुलिस रिमांड में महिला से यह पूछताछ की जाएगी कि नशे की खेप कहां से खरीद कर लाती है और कहां कहां पर सप्लाई करती हैं इसके अलावा उसके काम में उसका कौन साथ देता है।

कोई टिप्पणी नहीं
Thanks