स्वतंत्रता दिवस स्पेशल पेज


 

Breaking News

हिसार पुलिस ने इनामी बदमाशों सहित 568 को किया गिरफ्तार !

हिसार पुलिस ने साल 2022 में गिरफ्तार किए 10 इनामी अपराधी


498 पीओ और 48 बेल जंपर सहित 2 पैरोल जंपर की भी गिरफ्तारी की सुनिश्चित।

हिसार : सुनील कोहाड़ / तहलका न्यूज़

     पुलिस अधीक्षक लोकेंद्र सिंह के निर्देशन में हिसार पुलिस ने 2022 में अपराध और अपराधियों पर अंकुश लगाने के मद्देनजर प्रभावी कार्रवाई की है। हिसार पुलिस ने 2022 में हत्या, हत्या प्रयास, डकैती और लूट आदि के मामले में 10 वांछित इनामी अपराधियो को गिरफ्तार किया है। इसके साथ ही पुलिस ने 498 उदघोषित अपराधियो (पीओ), 48 बेल जंपर और 2 पैरोल जंपर को गिरफ्तार किया है। 

 

 इनामी अपराधी  व सुलझाई ये मुख्य वारदाते 


1) हिसार पुलिस की वाहन चोरी निरोधक पुलिस टीम ने  कनोह निवासी सतबीर की हत्या के आरोप में एक साल से फरार चल रहे 25000 रुपए के इनामी अपराधी बासरा, संगरूर निवासी जसविंदर उर्फ बिल्ला को थाना अग्रोहा में आईपीसी की धारा 302/147/149/323/506/379B/120B के तहत अंकित अभियोग संख्या 229 दिनाक 29.06.2021 में बासरा , संगरूर, पंजाब से गिरफ्तार किया। आरोपी को अप्रैल 2022 में 25000 रुपए का इनामी वांछित अपराधी घोषित किया गया था।






2) सीआईए हिसार पुलिस टीम ने गांव दौलतपुर में हुए मामले में बावरिया गैंग के 10000 रुपए के इनामी वांछित शातिर अपराधी   अंबेडकर नगर, एटा, उत्तर प्रदेश निवासी दिनेश उर्फ जितेंद्र उर्फ झूडी  को थाना उकलाना में  IPC की धारा 323/380/307/458/285/506/181/188/395/397/459, आर्म्स एक्ट और आपदा प्रबंधन अधिनियम के तहत अंकित अभियोग शंख्या 6 दिनाक 05.01.2022 में गिरफ्तार किया गया है।  जिसे जून 2022 में दस हजार रुपए का इनामी अपराधी घोषित किया गया था।





3) थाना बरवाला पुलिस ने हत्या के मामले में फरार चल रहे 25000 रुपए के इनामी उदघोषित अपराधी खानपुर कलां, सोनीपत निवासी संजय फोजी को गिरफ्तार किया। जो थाना बरवाला में आईपीसी की धारा 302/343/120B के तहत अंकित अभियोग संख्या 429 दिनाक 19.11.2014 में लंबे समय से फरार चल रहा था। संजय फौजी को सितंबर 2018 में 25 हजार रुपए का इनामी उदघोषित अपराधी घोषित किया गया था।







4) स्पेशल स्टाफ हिसार की पुलिस टीम ने  ढाणी गारण निवासी जिले सिंह की हत्या के 12वे व आखरी 25000 रुपए के इनामी आरोपी सूर्य नगर हिसार निवासी विक्रमजीत उर्फ विक्रम को थाना बरवाला हिसार मे आईपीसी की धारा 302/34/120बी/114/216 व आर्म्स एक्ट के तहत अभियोग अभियोग संख्या 747 दिनांक 05.11.2020 में हिसार से गिरफ्तार किया गया। आरोपी पर 25000 रुपए का इनाम घोषित था।






5) सीआईए पुलिस टीम  ने गांव दौलतपुर में हुए मामले में बावरिया गैंग के 10000 रुपए के इनामी वांछित अपराधी व मामले में आखरी छ्ठे आऱोपी झाबा अटेरना, बल्लभगढ़, फरीदाबाद निवासी बादल  को थाना उकलाना में IPC की धारा 323/307/458/285/506/181/188/395/397/459 आर्म्स एक्ट और आपदा प्रबंधन अधिनियम के तहत अंकित अभियोग शंख्या 6 दिनाक 05.01.2022 में गिरफ्तार किया गया है।







6) थाना एचटीएम पुलिस ने 5000 रुपए की इनामी बेल जंपर शिव नगर निवासी मीनू को सारेकलां, भिवाड़ी, राजस्थान से गिरफ्तार किया गया। मीनू हत्या के मामले में थाना शहर हिसार में अंकित अभियोग संख्या 478/1999 में माननीय अदालत से उम्र कैद की सजायाफ्ता थी। जो 02.11.2002 से बेल जंपर थी।







7) स्पेशल स्टाफ टीम ने गांव दुबेटा में भैस चोरो द्वारा अशोक कुमार की दो भैस चोरी कर उसे जान से मारने की नियत से उस पर कैंटर चढाने की कोशिश के मामले में 25 हजार रुपए के इनामी वांछित अपराधी अरशद उर्फ दाता वासी बागरा, मुजफ्फरनगर, उत्तर प्रदेश (उम्र 37 वर्ष) को थाना आजाद नगर हिसार में आईपीसी की धारा 307/392/379/511/506/420 के तहत अंकित अभियोग संख्या 367 दिनाक 30.08.2019 में बरवाला, हिसार से गिरफ्तार किया गया है। आरोपी भैंस चोरी गिरोह का सरगना था। आरोपी पर हरियाणा, चंडीगढ़, उत्तरप्रदेश, पंजाब में गैंगस्टर एक्ट, हत्या,  हत्या प्रयास, चोरी के 25 से भी अधिक अभियोग अंकित है। आरोपी को पुलिस द्वारा 08.09.2022 को 25 हजार रुपए का इनामी अपराधी घोषित करवाया गया।







8) स्पेशल स्टाफ पुलिस टीम ने प्रॉपर्टी विवाद को लेकर बधावड़ निवासी रामअवतार पर जान से मारने की नीयत से फायर करने के मामले में 25000 रुपए के इनामी वांछित मुख्य आरोपी बधावड़ निवासी बलजीत को थाना बरवाला में IPC की धारा 307/120B/34 व आर्म्स एक्ट के तहत  अंकित अभियोग शंख्या 899 दिनांक 06.11.2021 में गिरफ्तार किया गया है।







9) स्पेशल स्टाफ पुलिस टीम ने बगला रोड टी प्वाइंट पर की गई ई रिक्शा चालक की हत्या के मामले में 2 साल से फरार चल रहे 10 हजार रुपए के इनामी वांछित आरोपी नगला वदिक, कासगंज, उत्तर प्रदेश निवासी गिरिराज को थाना सदर हिसार में आईपीसी की धारा 302/34 के तहत अंकित अभियोग संख्या 790 दिनाक 09.11.2020 में गिरफ्तार किया गया है। हत्या की वारदात के बाद आरोपी हिमाचल में अलग अलग जगहों पर, जयपुर, बुलंदशहर और गुजरात में छिपता रहा और वहा मजदूरी करता रहा।






10) सीआईए हिसार पुलिस टीम ने गांव सीसवाल निवासी अमित की हत्या के मामले में काजला निवासी प्रवीन उर्फ पप्पल कपिल   को थाना आदमपुर में आईपीसी की धारा 302/34/120 बी के तहत अभियोग संख्या 439 दिनांक 07.11.2020 में गिरफ्तार किया गया है।







साल 2022 में 498 उदघोषित अपराधियो सहित 48 बेल जंपर और 2 पैरोल जंपर किए गिरफ्तार।

   इनामी अपराधियो के साथ ही हिसार पुलिस ने सतलोक आश्रम प्रकरण में 8 साल से भगोड़े दो उदघोषित अपराधियो को जोधपुर, राजस्थान से गिरफ्तार किया। धनाना, जिला सोनीपत निवासी महेंद्र और सुडाना, रोहतक निवासी दीपक के साथ फरार होने के बाद उदयपुर, अहमदाबाद, जोधपुर और राजस्थान में अलग अलग जगह किराए का मकान लेकर छिपते रहे। 






      NI Act के 466 और अपराधिक अभियोगों में 32 उदघोषित अपराधियो को गिरफ्तार किया है। इनमे से 18 उदघोषित अपराधी सतलोक आश्रम प्रकरण से संबंधित थे।  हिसार पुलिस ने साल 2022 में 48 बेल जंपर को गिरफ्तार कर फिर से जेल पहुंचाया है। इसके साथ ही हत्या मामले के 2 पैरोल जंपर भी गिरफ्तार किए है।







        पुलिस अधीक्षक लोकेंद्र सिंह  ने कहा है कि पुलिस टीमों ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए सफलतम प्रयास किए। जिसके फलस्वरूप हिसार पुलिस ने उपरोक्त इनामी वांछित अपराधियो को एक वर्ष में गिरफ्तार किया है। इसके साथ ही पीओ, बेल जंपर और पैरोल जंपर की गिरफ्तारी को लेकर समय समय पर स्पेशल अभियान भी चलाए गए। पुलिस अधीक्षक महोदय ने आमजन से अपील की है कि  यदि किसी भी नागरिक को अनैतिक गतिविधि या अन्य किसी भी अपराध की जानकारी मिले तो तुरंत पुलिस कंट्रोल रूम 01662-237150, 88140-57100, 88140-58100, 112 व 88140-11591 पर सूचित करे।

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks

Home; | DMCA; | Disclaimer; | Privacy Policy; | About Us; | Contact Us; |