स्वतंत्रता दिवस स्पेशल पेज


 

Breaking News

रोहतक बोरी में महिला का शव मिलने से हड़कंप, दो बाइक सवार काबू !

 


रोहतक / तहलका न्यूज


   पुलिस चेकिंग के दौरान जब दो बाइक सवार को को चेकिंग के लिए तो बाइक पर वो बोरी लिए हुए थे। शक होने पर जब उसकी तलाशी ली गई तो एक महिला का शव बरामद हुआ। इसकी सूचना आसपास के क्षेत्र में आपकी तरह फैल गई और क्षेत्र में सनसनी फैल गई यह महिला कौन है और इसकी मौत कैसे हुई है। इस बारे में हिरासत में लिए गए पूछताछ की जा रही है।





मिली जानकारी के अनुसार रोहतक पुलिस शिवाजी कॉलोनी पुलिस सुनारिया गांव के पास गश्त करते समय वाहनों की चैकिंग कर रही थी कि बाइक पर सवार युवक आए तो पुलिस ने चैकिंग के लिए उन्हें रुकवाया तो वो बाइक पर एक बोरी लिए हुए थे। बोरी आपत्तिजनक दिखाई दी तो युवक घबरा गए। जब पुलिस ने बोरी खुलवा कर तलाशी ली तो बोरी के अंदर से एक महिला का शव बरामद हुआ। पुलिस ने दोनों को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो उन्होंने अपनी पहचान भिवानी निवासी नीरज और प्रवीण के रूप में बताई। 







पुलिस ने जब शव की गहनता से से जांच की तो उसके गले पर निशान मिले। महिला के परिजनों को सूचना भेज दी है और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस मृतक के परिजनों के आने का इंतजार कर रही है और उनके बयान के आधार पर ही आगे की कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। पुलिस दोनों आरोपितों से पूछताछ करने में लगी हुई है कि आखिर कर शव को इस तरह कहां लेकर जा रहे थे और इसके पीछे उनका मकसद क्या था। शव का पोस्टमार्टम होने के बाद ही यह खुलासा होगा कि महिला की मौत कैसे हुई है पुलिस मामले के हर पहलू को ध्यान में रखते हुए जांच को आगे बढ़ा रही है।






Breaking news Rohtak, Haryana news Today, latest news Bhiwani, Bhiwani news Today, latest news Rohtak, Rohtak news today, Haryana crime news, police checking ke dauran bike sawaron ki bori se Mili women dead body, 

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks

Home; | DMCA; | Disclaimer; | Privacy Policy; | About Us; | Contact Us; |