बहादुरगढ़ में दर्दनाक हादसा ,, दम घुटने से तीन की मौत !
बहादुरगढ़/ तहलका न्यूज
बहादुरगढ़ के नजदीकी गांव कसारा में एक दर्दनाक हादसा हो गया इस हादसे में 3 लोगों की जान चली गई सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि तीनों की मौत हुई है। पुलिस मामले की गहनता से जांच करने में लगी हुई है।
मिली जानकारी के अनुसार बहादुरगढ़ की कंपनी में तीन लोग काम करते थे जिनमें से एक पश्चिम बंगाल के निर्गुणी जिले का रहने वाला था। जबकि एक युवक उत्तराखंड का रहने वाला था। तीनों पास के गांव कसार में कमरा लेकर रहते थे और उनका कमरा मकान की दूसरी मंजिल पर था। सुबह काम पर नहीं पूछे तो कंपनी के प्रोजेक्ट हैड विकास ने उनके पास काफी बार फोन किया लेकिन किसी ने फोन नहीं रिसीव किया। उसके बाद विकास उनके कमरे पर पहुंच गया और काफी बार दरवाजा खटखटाया लेकिन दरवाजा नहीं खुला दरवाजा अंदर से बंद था। विकास ने इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दी तो सेक्टर 6 पुलिस मौके पर पहुंची और अंदर से लगी कुंडली को तोड़कर पुलिस अंदर दाखिल हुई। तो देखा कि तीनों मृत अवस्था में पड़े हुए हैं पुलिस ने इसकी जांच के लिए फॉरेंसिंग तीनों को मौके पर बुलाया और जा शुरू कर दे। पुलिस की प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि तीनों ने रात को अलाव जलाकर सो गए। लेकिन कमरा पूरी तरह से बंद होने के कारण हवा की क्रॉसिंग नहीं हुई और तीनों की दम घुटने से मौत हो गई। मृतकों के मुंह से रात को खाया गया भोजन भी बाहर निकला हुआ था। पुलिस ने मृतक के परिजनों को चुना भेज दी है। फिलहाल दोनों की पहचान हो गई है। लेकिन तीसरे की अभी तक शिनाख्त नहीं हुई है।
दो मृतकों की पहचान करीब 41 वर्षीय सैफिजुल मेहना, 42 वर्षीय मुनेश कुमार के रूप में हुई है। सैफिजुल पश्चिम बंगाल के वीरभूमि जिले का रहने वाला था। जबकि मुनेश उत्तराखंड का निवासी था। तीसरे शख्स की पहचान के पुख्ता प्रमाण तो नहीं मिले हैं लेकिन उसका नाम कल्लू बताया जा रहा है। यह मुनेश के ही गांव का रहने वाला था। तीनों पेशे से मजदूर थे। सैफिजुल गांव कसार में स्थित नवीन के मकान की दूसरी मंजिल पर सात-आठ महीने से रह रहा था। मुनेश और कल्लू भी फिलहाल इसी के पास रहते थे। वो एचएसआईआईडीसी में स्थित योकोहामा कंपनी में काम कर रहे थे।
सेक्टर 6 थाना प्रभारी सुनील कुमार ने बताया कि गांव का शहर में 3 प्रवासी मजदूरों की मौत हो गई है पुलिस की प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि उनकी मौत दम घुटने से मौत हुई है। मौत के असली कारणों का पता तो पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चलेगा। उसी के आधार पर आगामी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है और मृतकों के परिजनों को सूचना दे दी है।
Taaja khabren Bahadurgarh, breaking news Bahadurgarh, latest news Bahadurgarh, latest news Delhi NCR, Delhi NCR news today, Jhajjar news today, Haryana news Today,, Tehelka News Today, Today News Tehelka, Hindi news, paschim Bangal news, West Bengal news today, Uttrakhand news today, latest news Veer bhoomi district West Bengal, West Bengal news today, breaking news West Bengal,

कोई टिप्पणी नहीं
Thanks