स्वतंत्रता दिवस स्पेशल पेज


 

Breaking News

विदेश जाने के लिए पिता ने जमीन बेचने से किया मना तो मौसा के साथ मिलकर कर दी पिता की हत्या, हत्यारा बेटा 2 दिन के पुलिस रिमांड पर !

 


जींद / तहलका न्यूज


ऐंचरा कलां निवासी विनोद की हत्या के मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने मृतक के बेटे को गिरफ्तार करते हैं 2 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है आपको बता दें कि 16 दिसंबर को हत्या कर दी गई थी। पुलिस ने मृतक के भाई के बयान पर अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी। पुलिस जांच में सामने आया था कि मृतक का बेटा विदेश जाने के लिए पिता पर जमीन बेचने का दबाव बना रहा था लेकिन पिता ने मना कर दिया तो बेटे ने हत्या की साजिश रच डाली।







पुलिस को दिए बयान में अनिल ने बताया कि उसका भाई विनोद हर रोज सुबह खेत में जाता है और शाम को ही घर पर आता है 16 दिसंबर की शाम को खेत से प्रवासी मजदूर का फोन आया कि  विनोद चारपाई पर बेसुध हालत में पड़ा हुआ है। तो वह तो उन खेत में पहुंचे और विनोद को संभाला तो दम तोड़ चुका था। जिसकी गला दबाकर हत्या की गई थी । प्रवासी मजदूर ने बताया कि खेत में विनोद के पास 3 लोगों को देखा था और शायद उन्होंने ही उसकी हत्या की है। पुलिस ने अनिल के बयान पर अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी। पुलिस को दिए ब्यान में अनिल ने बताया कि मृतक विनोद की पत्नी संतोष करीब छः महीने से अपने दोनों बेटे शुभम और जतिन के साथ अपने मायके गई हुई है। 






सफीदों थाना पुलिस और सीआईए की टीम ने जांच की तो सामने आया कि मृतक का बेटा शुभम विदेश जाना चाहता था और इसके लिए उसको पैसे की जरूरत थी इसलिए वह उसकी मां और उसका भाई अपने पिता पर जमीन बेचने के लिए दबाव बना रहे थे लेकिन उसके पिता ने मना कर दिया तो उसने अपने मौसा पानीपत जिले के भंडारी निवासी ईश्वर व उसके दोस्त राकेश के साथ मिलकर विनोद की हत्या की साजिश रच डाली। 16 दिसंबर को तीनों खेत में पहुंचे सबसे पहले उन्होंने अपने पिता को शराब पिलाई उसके बाद कस्सी के बिंडे से उसका गला दबाकर हत्या कर दी। पुलिस पूछताछ में आरोपित ने बताया कि उसका पिता उसकी मां और उसके छोटे भाई के साथ अक्सर झगड़ा करता रहता था और मारपीट करता था। जिसके कारण उनके अंदर उसके पिता के प्रति नफरत बनी हुई थी।





 सफीदों सदर थाना निरीक्षक राजेश कुमार, सीआईए सफीदों इंचार्ज पीएसआई राजेंद्र कुमार, सरफाबाद चौकी इंचार्ज एसआई दिलबाग सिंह ने बताया कि हत्या के मामले में मुख्य आरोपित मृतक के बेटे शुभम को गिरफ्तार कर 2 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है पुलिस रिमांड के दौरान हत्या में प्रयोग किए गए कस्सी के बिंडे को बरामद किया जाएगा साथी घटनास्थल के निशान कई कर अन्य साक्ष्य जुटाए जाएंगे। पुलिस ने दोनों आरोपितों को पकड़ने के लिए उनके संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दे रही है। जल्द ही उनको पकड़ लिया जाएगा।




Haryana Jind breaking news, latest new Jind, Haryana news Today, latest news haryana, ujhana news, Today News jind, Narwana News Today, Today News jind, Father murdered to go abroad, killer son on police remand for 2 days, 

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks

Home; | DMCA; | Disclaimer; | Privacy Policy; | About Us; | Contact Us; |