हिसार जिले के गांव में संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की मौत !
नारनौंद : सुनील कोहाड़ / तहलका न्यूज
नारनौंद क्षेत्र के नजदीकी गांव थुराना में पंचायत चुनाव के दिन एक युग की अज्ञात परिस्थितियों में मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर परिजनों के ब्यान पर कार्रवाई करते हुए शव का पोस्टमार्टम करवाकर शव को अंतिम संस्कार के लिए परिजनों के हवाले कर दिया है। पुलिस इस मामले की गहनता से जांच कर रही है।
पुलिस को दिए बयान में गांव पुराना निवासी अमित ने बताया कि सरपंच पंच चुनाव के दिन उसका छोटा भाई प्रदीप खेत में घास खत्म करने के लिए स्प्रे करने के लिए गया था । शुक्रवार की देर शाम उसके चाचा नरेंद्र का फोन आया कि उसका छोटा भाई प्रदीप खेत में बेसुध हालत में पड़ा हुआ है। वह तुरंत खेत में पहुंचा और उसको उठाकर उपचार के लिए अस्पताल ले गया। जहां पर डॉक्टरों ने उसका मृत घोषित कर दिया। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने परिजनों के ब्यान पर इत्फाकिया कार्रवाई करते हुए शव का पोस्टमार्टम करवाकर शनिवार को परिजनों के हवाले कर दिया।
प्रदीप की मौत से हर कोई हैरान है, क्योंकि पंचायत चुनाव के दिन हर कोई चुनाव में लीन था और अगर समय रहते हैं प्रदीप को संभाला जाता तो शायद प्रदीप की जान बच सकती थी। लेकिन खरीफ फसलों की कटाई व गेहू बिजाई के सीजन सीजन के बीच अप पंचायत चुनाव उनके घर का चिराग को लील लिया है।
Youth dies under suspicious circumstances in village of Narnaund area, latest news Haryana, Hisar news Today, latest news Hisar, Hindi news Hisar,

कोई टिप्पणी नहीं
Thanks