नारनौंद: फर्जी तरीके से सगी बहन की जमीन नाम करवाने के मामले में दो गिरफ्तार !
हिसार सुनील कोहाड़ / तहलका न्यूज
सगी बहन की जमीन अपने नाम करवाने के लिए नारनौंद क्षेत्र के गांव बडाला के युवकों ने दूसरी लड़की को खड़ी कर उसके हस्ताक्षर व अंगूठे लगवाकर जमीन अपने नाम करवा ली थी। पीड़ित पीड़ित महिला ने इसकी शिकायत बास थाने में की तो पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो आरोपितों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दोनों को अदालत में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया है।
गांव बडाला निवासी एक लड़की ने बास थाने में शिकायत दी थी उसके भाइयों ने फर्जी तरीके से उसकी जमीन अपने नाम करवा ली है पुलिस ने जांच करते हुए पाया की आरोपितों ने अपने चाचा की लड़की को तहसील में पेश कर उस पर हस्ताक्षर व अंगूठे लोगवा करें अपनी सगी बहन की जमीन धोखाधड़ी से अपने नाम करवा ली है पुलिस ने कार्रवाई करते हुए इस मामले में बड़ाला निवासी संजय कुमार राजू को गिरफ्तार कर लिया है पुलिस ने दोनों आरोपितों को अदालत में पेश किया जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया है।
Hindi news, haryana, Hisar news, Two arrested for fraudulently getting real sister's land named, Hansi news Today, Narnaund news Today, badala village, bass police station, Jind bhiwani road, Petwar village,

कोई टिप्पणी नहीं
Thanks