नवनिर्वाचित महिला सरपंच ने शपथ लेने से पहले कर दिया ये काम !
-समाजसेवा करने के लिए ही सरपंच बनी हूँ: पूनम धत्तरवाल
गांव बिठमड़ा में नवनिर्वाचित सरपंच पूनम धतरवाल ऐतिहासिक रानीसर तालाब पर पौधा रोपण करते हुए।
उकलाना : तहलका न्यूज
गांव बिठमड़ा में नवनिर्वाचित सरपंच पूनम धतरवाल ने शपथ ग्रहण से पहले ही समाजसेवा के कार्यों का शुभारंभ कर दिया है। सरपंच पूनम धत्तरवाल ने सोमवार को गांव बिठमड़ा में ऐतिहासिक रानीसर तालाब पर पौधा लगाकर पौधारोपण अभियान का शुभारंभ किया। रानीसर तालाब के किनारों पर पौधारोपण करने के बाद बाबा पृथ्वीनाथ डेरे में भी पौधारोपण किया गया। सरपंच पूनम धतरवाल ने कहा कि वह चौधर करने के लिए नहीं बल्कि समाज सेवा करने के लिए सरपंच बनी है। गांव की 36 बिरादरी के लोगों ने उनके ऊपर समाज सेवा करने के लिए ही अपना विश्वास जताया है और ग्रामीणों के विश्वास पर खरा उतरते हुए वह निरंतर गांव में एक और जहां विकास कार्यक्रम आएंगी। वहीं समाज सेवा के कार्य भी करवाई जाएंगे।
उन्होंने ग्रामीणों का आह्वान किया कि गांव के सभी सार्वजनिक स्थानों पर ज्यादा से ज्यादा पौधारोपण करें ताकि हमारे आसपास का वातावरण शुद्ध रहे और और हमारा स्वास्थ्य सही रहे। उन्होंने कहा कि गांव के बुजुर्गों के आशीर्वाद से तथा महिलाओं एवं युवाओं को साथ लेकर वह गांव में निरंतर पौधारोपण जैसे अभियान चलाएंगे ताकि गांव को आदर्श गांव बनाया जा सके। वही ग्रामीणों द्वारा पूनम धतरवाल द्वारा शपथ ग्रहण से पहले पौधारोपण अभियान शुरू करने पर उनके कार्यों की प्रशंसा की जा रही है और कहा जा रहा है कि जिस उम्मीद के साथ पूनम धत्तरवाल को अपना सरपंच चुना है वह उन पर खरा उतरेंगी।
Hindi news>haryana>hisar-news>Newly elected Sarpanch Poonam Dhatarwal inaugurated the plantation campaign, I have become Sarpanch only to do social service: Poonam Dhattarwal, Newly elected Sarpanch in village Bithmada, bithmara village sarpanch, uklana News Today,

कोई टिप्पणी नहीं
Thanks