स्वतंत्रता दिवस स्पेशल पेज


 

Breaking News

भिवानी से चोरी हुए मोटरसाइकिल खरीदने के मामले में नारनौंद के नजदीकी गांव का आरोपित गिरफ्तार !

 



नारनौंद : सुनील कोहाड़ / तहलका न्यूज

  हांसी पुलिस की वाहन चोरी निरोधक दस्ते की टीम ने चोरी के मोटे को खरीदने के मामले में एक आरोपित को पकड़ने में सफलता हासिल की है। पुलिस ने आरोपी से पूछताछ कर उसको अदालत में पेश किया जहां से उसे जेल भेज दिया गया।





पुलिस प्रवक्ता सुभाष चंद्र ने बताया कि हांसी पुलिस की वाहन  चोरी निरोधक टीम ने भिवानी से चोरी हुए मोटरसाइकिल के मामले में कार्रवाई करते हुए नारनौंद क्षेत्र के गांव गामड़ा निवासी अजमेर से चोरी का मोटरसाइकिल खरीदने के मामले में लोहारी राघो के हरिकिशन को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी से पूछताछ की। पुलिस ने आरोपित हरिकिशन से मोटरसाइकिल बरामद कर उसे अदालत में पेश किया जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।




Hindi news>Haryana Hisar news >Accused of village near Narnaund arrested for buying stolen bike from Bhiwani news

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks

Home; | DMCA; | Disclaimer; | Privacy Policy; | About Us; | Contact Us; |