BREAKING NEWS : MBBS डाक्टरों की बॉन्ड पॉलिसी को लेकर CM मनोहर लाल ने बड़ा फैसला
*BREAKING NEWS*
*हरियाणा में बॉन्ड पॉलिसी पर CM का बड़ा फैसला* :
*MBBS स्टूडेंट्स के लिए बॉन्ड राशि 3 लाख घटाई,*
*समय सीमा भी 5 साल की गई*
चंडीगढ़ : तहलका न्यूज
स्टूडेंट्स से मीटिंग के बाद सीएम ने बॉन्ड की समय सीमा 7 साल से घटाकर 5 साल कर दी है। इसके साथ ही यह भी फैसला किया है कि एक साल के अंदर कॉन्ट्रैक्ट लेवल की नौकरी भी स्टूडेंट को दी जाएगी। तीन घंटे चली मीटिंग के बाद यह फैसला लिया गया। बॉण्ड पॉलिसी को लेकर मुख्यमंत्री की हुई MBBS छात्रों के साथ बैठक के बाद मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने कहा कि हमारे डॉक्टर सरकारी नौकरी को प्राथमिकता दें। उन्होंने कहा कि स्टूडेंट्स को एक साल के अंदर कॉन्ट्रैक्ट लेवल की नौकरी मिलेगी।
गौरतलब है कि MBBS स्टूडेंट्स इस संबंध में पिछले एक महीने से ज्यादा समय से प्रदर्शन कर रहे हैं। जिसमें उन्हें रेजिडेंट डॉक्टर्स एसोसिएशन और इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (IMA) का भी समर्थन मिला।
छात्राओं को फीस में 3 लाख की एक्स्ट्रा छूट
MBBS स्टूडेंट से मीटिंग के बाद मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने बताया कि छात्राओं को बॉन्ड की राशि में फीस में 3 लाख रुपये की कटौती की गई है। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने दावा किया कि अधिकतर स्टूडेंट इस वार्ता में संतुष्ट हो गए हैं। एक साल के भीतर अनुबंध की नौकरी की गारंटी भी हरियाणा सरकार की ओर से दी गई है।
अब 30 लाख की हुई बॉन्ड पॉलिसी
हरियाणा सरकार ने पहले 40 लाख रुपए का बॉन्ड पॉलिसी में प्रावधान किया था। स्टूडेंट के विरोध के बाद हुई वार्ता के बाद सरकार की ओर से 10 लाख रुपए घटा दिए गए हैं। अब बॉन्ड पॉलिसी 40 की जगह 30 लाख रुपए की कर दी गई है।
*स्टूडेंट्स बोले-* अभी अंतिम निर्णय नही
आंदोलन में शामिल MBBS की स्टूडेंट प्रिया कौशिक ने बताया कि जब तक प्रतिनिधियों की तरफ से कोई स्पष्टीकरण नहीं आता तब तक किसी भी निर्णय को अंतिम ना माना जाए।
CM Manohar Lal's big decision regarding bond policy for MBBS students, latest news Haryana CM Manohar Lal, latest news MBBS students, doctors protest, MBBS students protest news Today,

कोई टिप्पणी नहीं
Thanks