स्वतंत्रता दिवस स्पेशल पेज


 

Breaking News

खेत में काम कर घर आ रहे व्यक्ति की अज्ञात वाहन टक्कर लगने से मौत

 



हिसार : सुनील कोहाड़ / तहलका न्यूज



   बरवाला क्षेत्र के गांव जेवरा का एक व्यक्ति की सड़क हादसे में मौत हो गई। मृतक खेत में काम करके साइकिल पर सवार होकर अपने घर आ रहा था कि रास्ते में बरवाला अग्रोहा रोड़ पर नहर पुल के पास अज्ञात वाहन ने उसको टक्कर मार दी, जिसके कारण उसकी मौत हो गई।  पुलिस ने मृतक के शव का पोस्टमार्टम करवा कर शव को परिजनों के हवाले कर दिया है और और अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।








पुलिस को दिए ब्यान में जेवरा गांव निवासी चुन्नीलाल ने बताया कि उसका भाई लालचंद खेत में काम करने के लिए गया हुआ था। जब वह खेत का काम निपटा कर अपने साइकिल पर सवार होकर घर आ रहा था कि जैसे ही वो बरवाला अग्रोहा रोड़ पर बालक चौपटा के पास स्थित नहर पुल के पास पहुंचा तो अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। गंभीर रूप से घायल लालचंद को तुरंत ही बरवाला के अस्पताल में लेकर पहले तो डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों के हवाले कर दिया। पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।










haryana hisar accident news a young man died in a road accident in hisars jewra was on a bicycle barwala police station, Barwala news Today, haryana news Today, Hisar news Today,

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks

Home; | DMCA; | Disclaimer; | Privacy Policy; | About Us; | Contact Us; |