स्वतंत्रता दिवस स्पेशल पेज


 

Breaking News

डिप्टी CM दुष्यंत चौटाला की अधिकारियों को दो टूक, तुरंत बिल ले वापस , बिना जलापूर्ति किए ग्रामीणों को भेज दिए थे पानी के बिल !

 जलापूर्ति किए बिना ही गांव में पानी के बिल भेजने पर डिप्टी सीएम के तेवर तल्ख



*प्रदेश में सड़क दुर्घटना पर अंकुश लगाने के लिए डिप्टी सीएम का रेडवैप


विभाग की कोताही की वजह से सड़क पर जिंदगी के साथ खिलवाड़ न हो : दुष्यंत चौटाला


जींद : सुनील कोहाड़ / तहलका न्यूज 

  हरियाणा के उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने जन स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को फटकार लगाते हुए निर्देश दिये कि सड़क सुरक्षा को लेकर हर विभाग अपनी ड़यूटी को जिम्मेवारी के साथ निभाये अन्यथा कोताही  के लिए सम्बंधित अधिकारी इसके लिए जिम्मेवार होगा। डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला ने वीरवार को स्थानीय लोक निर्माण विश्राम गृह में सडक़ सुरक्षा की बैठक के दौरान अधिकारियों को सख्त निर्देश दिये कि वे सरकार की जन हितैषी नितियों एवं कार्यक्रमों को निर्धारित लक्ष्य एवं समय-सीमा के साथ लागू करें। सरकार द्वारा घोषित विकास परियोजनाओं का निर्माण गुणवत्ता पूर्वक एवं सभी आवश्यक नार्मज के मुताबिक पूरा करें, ताकि लोागंों को योजनाओं का लाभ दीर्घकॉल तक मिलता रहे। उन्होंने स्पष्ट कहा कि किसी भी विभाग अथवा किसी अधिकारी की कोताही की वजह से सड़क पर किसी की जान नहीं जानी चाहिए।












उपमुख्यमंत्री ने कहा कि बुधवार को उचाना हलके में दौरे के दौरान लोगों द्वारा उनके संज्ञान में लाया गया कि वाटर वर्कस अभी बना नही है, और लोगों को पानी के बिल विभाग द्वारा भेजे जा रहें है, इस लापरवाही बारे उपमुख्यमंत्री ने अधीक्षक अभियंता जन स्वास्थ्य विभाग से जवाब तलब किया तो सम्बंधित अधिकारी से कोई उत्तर नही मिला और सम्बंधित अधिकारी बगले झांकता नजर आया। इस पर उपमुख्यमंत्री ने तुरंत पानी के बिल वापसी के आदेश दिये और भविष्य में ऐसी शिकायत मिलने पर सम्बंधित अधिकारियों क खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के लिए कहा। उन्होनें राष्ट्रीय राजमार्ग पर आवारा पशु मिलने पर सख्त लहजे में कहा कि एनएच पर जहां-जहां रैलिंग नही है, वहां रैलिंग लगाएं सड़क पर पेट्रोललिंग बढ़ाएं और अपनी कार्य प्रणाली को सुधारें। डिप्टी सीएम ने वन विभाग के अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि अमुमन देखा जाता है, कि सडकों के साथ लगते वृक्षों का झुकाव सडक़ पर आने के कारण अवरोध पैदा होता है,जिससे दृश्यता में दिक्कत आती है, इनको तुरंत दुरूस्त करें । उन्होंने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को धुंध के मौसम से पहले-पहले जिला की सभी मुख्य सडक़ों को दुरूस्त करने व गड्डा मुक्त कर सफेद पट्टी लगाने के निर्देश दिये। एनएचआई के अधिकारियों से कहा कि नेशनल हाइवे पर किसी भी प्रकार के पत्थर या अन्य किसी रूप में कोई अवरोध नही होना चाहिए जिससे सड़क दुर्घटना हों। इसके लिए हाइवे पर लगातार चेकिंग होती रहनी चाहिए।






उन्होंने लोक निर्माण विभाग व  सम्बंधित अधिकारियों को निर्देश दिये कि बार-बार कहने पर भी अंडर ब्रिज के लेवल को न ही तो दुरूस्त किया गया है और न ही अभी तक  यहंा रिफैलक्टर लगाए गए है । उन्होंने ढूंढ शुरू होने से पूर्व ही रेलवे अंडरब्रिज पर, तीखे मोड़ पर रिफ्लेक्टर लगाने के निर्देश दिए।










*एनएचआई nhi अपनी रोड चमका देते हैं और पीडब्ल्यूडी की रोड़ तोड़ देते हैं*

डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला ने एनएचएआई nhai के अधिकारियों के समक्ष नाराजगी भरे लहजे में कहा कि वे अपने प्रोजेक्ट के रोड तो चमका लेते हैं परंतु एनएचएआई nhai के साथ लगती पीडब्ल्यूडी व अन्य रोड को तोड़ देते हैं । एनएचएआई  अपनी जिम्मेदारी को अच्छी तरह समझें और उनके द्वारा तोड़ी गई या खराब की गई रोड को दुरुस्त करके दें ताकि वाहनों के आवागमन में किसी प्रकार की बाधा उत्पन्न ना हो।








Haryana Deputy CM attitude on sending water bills to the village without water supply, Deputy CM red wrap to curb road accidents in the Haryana state, Do not play with life on the road due to negligence of the department: Dushyant Chautala

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks

Home; | DMCA; | Disclaimer; | Privacy Policy; | About Us; | Contact Us; |