स्वतंत्रता दिवस स्पेशल पेज


 

Breaking News

मंडियों से हुआ 99 प्रतिशत धान की फसल का उठान

 जिला की मंडियों से हुआ 99 प्रतिशत धान की फसल का उठान

फतेहाबाद : तहलका न्यूज 


फतेहाबाद जिले की मंडियों व खरीद केंद्रों से अभी तक 9 लाख 2 हजार 649 मीट्रिक टन धान की फसल का उठान किया गया है, जो कि आवक का 99.89 प्रतिशत है। जिला में अब तक 9 लाख 3 हजार 611 मीट्रिक टन धान की आवक हुई है।











उपायुक्त जगदीश शर्मा ने यह जानकारी देते हुए बताया कि जिला की मंडियों से अभी तक 9 लाख 3 हजार 611 मीट्रिक टन धान की खरीद की जा चुकी है, जिसमें फूड सप्लाई ने 1 लाख 43 हजार 440 मीट्रिक टन, हैफेड ने 4 लाख 8 हजार 426 मीट्रिक टन तथा एचडब्ल्यूसी ने 3 लाख 51 हजार 745 मीट्रिक टन धान की फसल की खरीद की है। इसके साथ ही जिला में अभी तक 9 लाख 2 हजार 649 मीट्रिक टन धान की फसल का उठान किया गया है, जो कि आवक का 99.89 प्रतिशत है। उन्होंने बताया कि फूड सप्लाई ने 1 लाख 43 हजार 278 मीट्रिक टन, हैफेड ने 4 लाख 8 हजार 235 मीट्रिक टन तथा एचडब्ल्यूसी ने 3 लाख 51 हजार 136 मीट्रिक टन धान की फसल का उठान किया है। Surender Singal.     









Hindi news haryana>99 percent of the paddy crop was lifted from the mandis, Fatehabad news Today, latest news Fatehabad, Haryana news Today live,















कोई टिप्पणी नहीं

Thanks

Home; | DMCA; | Disclaimer; | Privacy Policy; | About Us; | Contact Us; |