Hansi panchayat election: मतगणना के लिए लगेंगी इतनी टेबल, एजेंट बनने के लिए इस दिन तक करें आवेदन !
खंड प्रथम में 71.7 तथा खंड द्वितीय में 66.48 प्रतिशत मतदाताओं ने किया मतदान
मतदान के मामले में दोनों खंडों में महिलाओं से पुरुष मतदाता रहे आगे
27 नवंबर को एसडी महिला महाविद्यालय तथा पीसी एसडी सीनियर सेकेंडरी स्कूल में होगी मतगणना !
हांसी : सुनील कोहाड़ ) तहलका न्यूज
जिला परिषद तथा पंचायत समिति सदस्य पदों के लिए मंगलवार को मतदान प्रक्रिया निष्पक्ष पारदर्शी व शांतिपूर्ण तरीके से हुई और देर रात्रि ईवीएम मशीनों को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच ईवीएम स्ट्रांग रूम में रखा गया। अब 27 नवंबर को स्थानीय एसडी महिला महाविद्यालय तथा पीसीएसडी सीनियर सेकेंडरी स्कूल में स्थापित मतगणना केंद्रों में पंचायत समिति तथा जिला पार्षद उम्मीदवारों के मतों की गणना कर परिणाम घोषित किए जाएंगे।
पंचायत समिति हांसी खंड प्रथम के रिटर्निंग अधिकारी एवं एसडीएम डॉ जितेंद्र सिंह अहलावत ने बुधवार को यह जानकारी देते हुए बताया कि इस खंड के 30 वार्ड में कुल 146559 मतदाता है। जिनमें से 105065 मतदाताओं ने मतदान किया है। जिनमें 48761 महिला तथा 56304 पुरुष मतदाता है। इस आंकड़े के अनुसार हांसी खंड प्रथम 7543 पुरुष मतदाताओं ने महिला मतदाताओं की तुलना में अधिक मतदान किया है।
पंचायत समिति हांसी खंड द्वितीय रिटर्निंग अधिकारी मोहन सिंह ने बताया कि इस खंड में कुल 18 वार्ड हैं जिनमें 71428 मतदाता है। जिनमें से 47484 मतदाताओं ने मतदान किया है। मतदान करने वाले मतदाताओं में 26072 पुरुष तथा 21412 महिला मतदाता है। इस प्रकार से इस खंड में भी 4660 पुरुष मतदाताओं ने महिला मतदाताओं की तुलना में अधिक मतदान किया है।
उम्मीदवार 26 नवंबर तक बनवा सकते हैं मतगणना एजेंट पहचान पत्र : पंचायत समिति हांसी खंड प्रथम के रिटर्निंग अधिकारी डॉ जितेंद्र सिंह ने बताया कि जिला परिषद तथा पंचायत समिति सदस्य पदों के लिए हुए मतदान की मतगणना 27 नवंबर को सुबह 8 बजे शुरू होगी। उम्मीदवार मतगणना एजेंट पहचान पत्र बनवाने के लिए 26 नवंबर तक एसडी महिला महाविद्यालय में आवेदन कर सकते हैं। मतगणना एजेंट बनने के लिए व्यक्ति को अपने साथ खुद के दो पासपोर्ट साइज फोटो लाना होगा। उम्मीदवार वार्ड में मतदान केंद्रों की संख्यानुसार अधिकतम 6 मतगणना एजेंट बनवा सकते हैं। जिला परिषद तथा पंचायत समिति उम्मीदवारों को प्राप्त वोटों की गणना के लिए कुल 14 टेबल लगाई जाएंगी। जिनमें 7 टेबल जिला परिषद तथा 7 टेबल पंचायत समिति उम्मीदवारों के लिए होंगी।
Panchayat elections Hisar news, haryana news Today, latest news Hisar, Hindi news haryana, panchayat election hansi counting center, poling counting hansi news, counting agent, poling agent, panchayat election candidate, #technical_guruji, online News, website News, Tehelka news haryana

कोई टिप्पणी नहीं
Thanks