स्वतंत्रता दिवस स्पेशल पेज


 

Breaking News

चीन में फिर कोरोना की लहर, दहशत में जिंदगी, बनाए गए क्वारंटाइन सेंटर !

 चीन में तेजी से बढ़ रहा कोरोना वायरस, ग्वांगझू में बनाया गया विशाल क्वारंटाइन सेंटर !


चीन china में जीरो कोविड COVID -19 पॉलिसी के बावजूद लगातार कोरोना corona virus संक्रमण के मामले बढ़ रहे हैं. चीन में वैश्विक महामारी कोरोना एकबार फिर से विस्फोटक हालात में पहुंचने लगी है. चीन में कोविड मामलों में हालिया उछाल के बीच, चीनी शहर ग्वांगझू में कम से कम 250,000 लोगों को रखने के लिए बड़े पैमाने पर क्वारंटाइन सेंटरों और अस्थायी अस्पतालों का निर्माण किया जा रहा है।










चीन के ग्वांगझू शहर की कुल आबादी 13 मिलियन के आसपास है, जहां अक्टूबर की शुरुआत से कोविड मामलों की संख्या ज्यादा रही है. पिछले शनिवार को भी ग्वांगझू में एक दिन में 7000 से ज्यादा कोविड केस दर्ज किए गए थे. चीन में क्वारंटाइन सेंटर को बनाने का काम जोरों पर किया जा रहा है. इसके कई सारे वीडियो सोशिल मीडिया पर भी वायरल हो रहे हैं. पूर्वी यूरोपीय मीडिया NEXTA ने भी चीन में हो रहे ऐसे ही एक क्वारंटाइन साइट का एक वीडियो साझा किया है, जिसमें लगभग 80000 लोगों के लिए क्वारंटीन सेंटर का निर्माण किया जा रहा है. 









चीन के ग्वांगझू शहर में कोरोना संक्रमण को बढ़ते मामलों की देखते हुए वहां पर 246407 बिस्तरों वाले एक अस्थायी अस्पताल भी बनाया जा रहा है. इस बीच, चीन की राजधानी बीजिंग और अन्य शहरों में कोरोना संक्रमण के प्रकोपों ​​​​को रोकने के लिए चीनी सरकार और नागरिकों के बीच संघर्ष जारी है. चीन के चोंगकिंग और ग्वांगझू में कोरोना मामलों ने सरकार की नींद उड़ा दी है.










Corona virus growing rapidly in China, huge quarantine center built in Guangzhou, international news Today, latest news corona, china News Today, breakiing news china, word news,

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks

Home; | DMCA; | Disclaimer; | Privacy Policy; | About Us; | Contact Us; |