अंत्योदय परिवारों को आयुष्मान भारत योजना का लाभ देने के लिए 21 नवंबर से होगी नई विस्तारीत योजना की शुरूआत-उपायुक्त
विकास एवं पंचायत मंत्री देवेंद्र सिंह बबली गोहाना व सांसद रमेश कौशिक सोनीपत में आयोजित कार्यक्रम में करेंगे बतौर मुख्यातिथि शिरकत !
सोनीपत, तहलका न्यूज
उपायुक्त ललित सिवाच ने कहा कि सरकार ने समाज के अंतिम व्यक्ति तक निशुल्क स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाने के लिए आयुष्मान भारत जन आरोग्य योजना का दायरा बढ़ाते हुए योजना का लाभ मुख्यमंत्री अंत्योदय परिवार उत्थान योजना के लाभार्थियों को देने का निर्णय लिया है, इसके तहत अब 1 लाख 80 हजार रुपए तक प्रतिवर्ष आय वाले परिवार लाभपात्र होंगे।
उपायुक्त ने कहा कि 21 नवंबर से प्रदेश में इस नई विस्तारीत योजना की शुरूआत की जा रही है, जिसका शुभारंभ प्रात:11 बजे विडियो कांफ्रेंस के माध्यम से मुख्यमंत्री मनोहर लाल मानेसर में आयोजित कार्यक्रम से करेंगे। उन्होंने बताया कि इस योजना के तहत जिला में गोहाना के सेक्टर-07 स्थित कम्युनिटी हॉल में आयोजित कार्यक्रम में प्रदेश के विकास एवं पंचायत मंत्री देवेन्द्र सिंह बबली तथा सोनीपत लघु सचिवालय के तृतीय तल पर आयोजित कार्यक्रम में सांसद रमेश कौशिक बतौर मुख्यातिथि शिरकत करेंगे।
To provide benefits of Ayushman Bharat Yojana to Antyodaya families, a new extended scheme will be launched from November 21 – Deputy Commissioner,
Haryana news Today, Sonipat Bhaskar news, Sonipat news Today, Chief Minister Manohar Lal will inaugurate this new expanded scheme in the state through video conference from Manesar

कोई टिप्पणी नहीं
Thanks