स्वतंत्रता दिवस स्पेशल पेज


 

Breaking News

जींद में युवक की निर्मम तरीके से हत्या कर शव को खेतों में फेंका,शव की नहीं हुई शिनाख्त !

नग्न अवस्था में मिला युवक का शव, गुप्तांगों पर मिले चोट के निशान !




जींद : सुनील कोहाड़ / तहलका न्यूज



जींद के रोहतक बाईपास रोड़ स्थित बिरौली ओवरब्रिज के बिशनपुरा गांव की तरफ खेतों में एक नग्न अवस्था में युवक का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फ़ैल गई। शव मिलने की सूचना मिलते ही पुलिस सीन आफ क्राइम की टीम के साथ मौके पर पहुंची और जरुरी साक्ष्य जुटाए। शव के पास से ऐसा कुछ नहीं मिला, जिससे उसकी शिनाख्त हो सके।





रोहतक बाईपास रोड पर बिरौली ओवरब्रिज के गांव बिशनपुरा की तरफ सोमवार की सुबह राहगीरों ने एक युवक का नग्न अवस्था में शव पड़ा हुआ देखा। आसपास के लोगों ने शव की सूचना पुलिस को दी गई । सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच की । पुलिस जांच में सामने आया कि युवक की निर्मम तरीके से हत्या की गई है और उसके गुप्तांग पर भी चोट के निशान मिले हैं। इसके अलावा उसके मुंह में कपड़ा ठूंसा हुआ पाया गया है । बाद में डीएसपी रवि भी मौके पर पहुंचे और सीन ऑफ क्राइम टीम की सहायता से साक्ष्यों को जुटाया । मृतक की जेब से उसका ही एक फोटो मिला है , जिसे पुलिस ने कब्जे में ले लिया है । मृतक की उम्र करीबन 25 वर्ष के आसपास है । फिलहाल पुलिस ने मृतक के शव को नागरिक अस्पताल के शव गृह में रखवा दिया है। 





इस संबंध में सदर थाना प्रभारी दिनेश कुमार ने बताया कि बिरौली ओवरब्रिज के पास एक नग्न अवस्था में युवक का शव मिला है। जिसकी निर्मम तरीके से हत्या की गई है। उसके शरीर पर चोटों के निशान मिले हैं। मृतक युवक की शिनाख्त हो सके ऐसा कुछ नहीं मिला। पुलिस मामले की अलग अलग पहलूओं को ध्यान में रखते हुए जांच कर रही है। शुरुआती जांच में पता चला है कि युवक की हत्या कहीं ओर जगह पर करके शव को यहां पर फेंका गया है। शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त के लिए सरकारी अस्पताल के शव गृह में रखवा दिया है।





murder-in-jind-youth-was-killed-and-thrown-near-biroli-overbridge-were-injury-marks-on-genitals-cloth-was-stuffed-in-mouth,


Jind me Murder, Jind Crime News Live, Crime News Haryana Today, Murder in Haryana, 

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks

Home; | DMCA; | Disclaimer; | Privacy Policy; | About Us; | Contact Us; |