बनभौरी धाम में दुर्गा अष्टमी पर श्रद्धालुओं का लगा तांता !
माता के मंदिर में भक्तजनों ने माथा टेक मां से मांगी मनोकामना !
बरवाला : सुनील कोहाड़
बनभौरी गांव स्थित माता के मंदिर में वैसे तो हर महीने श्रृद्धालुओं की भारी भीड़ जमा होती है, लेकिन नवरात्रि की अष्टमी का विशेष महत्व है। इस दिन देश के कौने-कौने से मां के भक्त यहां पर पहुंचते हैं और काफी भक्त तो यहां पर आकर मनोकामना पूर्ण होने पर भंडारा भी लगाते हैं। बनभौरी धाम में सोमवार को दुर्गा अष्टमी पर भक्तजनों ने माथा टेककर मां का आशीर्वाद लिया।
मां भ्रामरी देवी मंदिर के पुजारी सतबीर कौशिक, श्याम लाल कौशिक, गुलाब कौशिक, शिव कुमार कौशिक ने बताया कि दुर्गा अष्टमी के दिन भक्तजन काफी संख्या में मंदिर प्रांगण में पहुंचते हैं व माता कोई मनोकामना मांगने आता है तो कोई पूर्ण होने पर आशीर्वाद लेने के लिए आता है।
उन्होंने बताया जो भी सच्चे मन से मां की भक्ति करने से उनकी सभी मनोकामनाएं माता पूरी कर देती है। दुर्गा मंदिर में भी मां दुर्गा की आरती हुई व श्रद्धालु मंदिर से मां की पावन ज्योत को लेकर अपने घरों की ओर प्रस्थान कर गए।
इस अवसर पर बनभौरी धाम मंदिर में माथा टेकने पहुंचे श्रद्धालु मोहित चहल, सुनील मान, नवदीप राजपुरा, विवेक कोहाड़, सु, मनोज गर्ग, सुनील, महिपाल, मोहित ने बताया कि जो भी मां की सच्चे मन से अराधना करते हैं और पूजा पाठ करते हैं मां उन भक्तों की मनोकामना पूरी करती है। उन्होंने बताया कि जो मां के दरबार में सच्चे मन से आते हैं उन भक्तों के बिगड़े हुए काम भी मां पूर्ण कर देती है। ऐसे में लोगों की आस्था मां बनभौरी वाली में लगातार बढ़ती जा रही है।

कोई टिप्पणी नहीं
Thanks