आदमपुर विधानसभा उपचुनाव का बजा बिगुल, 17 अक्टूबर तक नाम वापस ले सकते हैं उम्मीदवार !
3 नवंबर को मतदान होगा और 6 नवंबर को आएंगे नतीजे !
Adampur assembly by-elections
हिसार : सुनील कोहाड़ / तहलका न्यूज
आदमपुर से तत्कालीन विधायक कुलदीप बिश्नोई के कांग्रेस पार्टी को अलविदा कह विधायक पद से त्यागपत्र देने से आदमपुर विधानसभा के उपचुनाव का लोग बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। क्योंकि कुलदीप बिश्नोई विधायक पद से इस्तीफा देने के बाद भाजपा में शामिल हो गए। वहीं 2019 में भाजपा रही सोनाली फौगाट की मौत के बाद ये आदमपुर में पहला चुनाव है। साथ ही इस चुनाव की तैयारियों में आम आदमी पार्टी के नेता भी पूरी ताकत से चुनाव मैदान में उतारे हुए हैं और कांग्रेस पार्टी के कदावर नेता एवं पूर्व मुख्यमंत्री भूपेन्द्र सिंह हुड्डा और उनके सांसद बेटे दीपेंद्र हुड्डा ने भी खास रणनीति बनाई हुई है।
आपको बता दें कि 3 नवंबर को आदमपुर विधानसभा उपचुनाव के लिए मतदान होगा और 6 नवंबर को मतगणना होगी। इसके लिए 7 अक्टूबर को नोटिफिकेशन जारी की जाएगी और 14 अक्टूबर तक नामांकन पत्र दाखिल किए जाएंगे। 15 नवंबर को नामांकन पत्रों की छंटनी की जाएगी। उसके बाद 17 अक्टूबर शाम तक उम्मीदवार अपने नामांकन पत्र वापस ले सकते हैं।
#Adampur_assembly_by_elections_update_news

कोई टिप्पणी नहीं
Thanks