जींद : अज्ञात परिस्थितियों में पिता पुत्र की मौत, पौत्र की हालत गंभीर !
धान की फसल में कीटनाशक का छिड़काव करते हुए चढ़ी दवाई !
जींद : तहलका न्यूज
नरवाना क्षेत्र के गांव दनौदा कलां में अज्ञात परिस्थितियों में पिता पुत्र की मौत हो गई, जबकि पोते की गंभीर हालत को देखते हुए उसे बरवाला के एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। पुलिस ने दोनों शवों का पोस्टमार्टम करवाकर शवों को परिजनों के हवाले कर दिया। पुलिस ने इस मामले में इत्फाकिया कारवाई की है।
मिली जानकारी के मुताबिक गांव दनौदा निवासी ओमप्रकाश अपने बेटे वीरेंद्र व पौत्र मंजीत के साथ धान की फसल में कीटनाशक का छिड़काव करने गया था कि कीटनाशक के प्रभाव में आ गए। उस समय तो उनको कुछ नहीं हुआ लेकिन रात को उलटी लगी तो पता चला। परिवार के लोगों ने उन्हें नरवाना के नागरिक अस्पताल में भर्ती करवाया, जहां पर 60 वर्षीय ओमप्रकाश की मौत हो गई। उसके बेटे वीरेंद्र व पौत्र मंजीत की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें रेफर कर दिया गया। दोनों को बरवाला के एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां पर उपचार के दौरान वीरेंद्र ने भी दम तोड़ दिया।
रविवार शाम को जब मंजीत ने हालत में सुधार हुआ तो पुलिस को दिए ब्यान में बताया कि वह अपने दादा ओमप्रकाश तथा पिता वीरेंद्र के साथ शनिवार शाम धान के खेत में कीटनाशक का छिड़काव करने गए थे। वे खाना खाकर सो गए। रात दो बजे के आसपास उनको उलटी लगने लग गई। उन्होंने अपने पड़ोसियों को इसकी सूचना दी। पड़ोस के लोग तीनों को नागरिक अस्पताल नरवाना में ले गए। यहां उसके दादा ओमप्रकाश की मौत हो गई जबकि उसे और उसके पिता वीरेंद्र को रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया था।
दनौदा चौकी प्रभारी नरेश बेरवाल ने बताया कि पुलिस ने दोनों शवों का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है। मनजीत के बयान के आधार पर पुलिस ने इत्तफाकिया कार्रवाई की है।
+ ashram + aaj tak hindi news + hindi news live + india hindi news + aaj tak khabar hindi news + abp hindi news + cnbc awaaz hindi news + hindi news headlines today + hindi news 24 + news nation hindi + star news hindi + times now, Jind Today Live News, Haryana News Live, Today latest News Haryana, Latest News Haryana,

कोई टिप्पणी नहीं
Thanks