नारनौंद का युवक चोरी के मामले में एक दिन के पुलिस रिमांड पर !
पार्षद सुनील बैरागी के घर चोरी के मामले में युवक गिरफ्तार
नारनौंद : सुनील कोहाड़ / तहलका न्यूज
नारनौंद में आए दिन हो रही चोरी की वारदातों पर लगाम लगाते हुए पुलिस ने एक युवक को पार्षद के घर चोरी करने के मामले में पकडऩे में सफलता हासिल की है। पुलिस ने आरोपित युवक को अदालत में पेश करके एक दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है।
मिली जानकारी के अनुसार नारनौंद के पार्षद सुनील बैरागी के घर से लाखों रूपए की नगदी सहित अन्य सामान चोरी हो गया था। इसकी शिकायत पार्षद ने नारनौंद थाने में दी तो पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच आरंभ कर दी थी। पुलिस ने इस मामले में कार्यवाही करते हुए नारनौंद के वार्ड दस निवासी सुमित को पार्षद सुनील कुमार के घर चोरी करने के मामले में गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपित युवक को अदालत में पेश कर एक दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है। रिमांड के दौरान पुलिस आरोपित युवक से चोरी की गई रकम व अन्य सामान बरामद करने सहित नारनौंद क्षेत्र में हो रही अन्य चोरी की वारदातों के बारे में पूछताछ करेगी। साथ ही उसके अन्य साथियों के बारे में भी सुराग जुटाए जाएंगे।

कोई टिप्पणी नहीं
Thanks