स्वतंत्रता दिवस स्पेशल पेज


 

Breaking News

जींद भिवानी मार्ग पर देर रात कार और ट्रक की टक्कर से बाइक सवार सहित पांच लोगों की मौत !

ट्रक कार की टक्कर होने से उनकी चपेट में आए दो बाईक, एक ही परिवार के चार लोगों सहित पांच लोगों की मौत !



हिसार : सुनील कोहाड़ / तहलका न्यूज


हिसार जिले के नारनौंद उपमंडल के गांव बास में जींद भिवानी मार्ग पर एक कार सामने से आ रहे एक ट्रक से टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ट्रक भी पलट गया और कार व ट्रक की चपेट में आने से दो मोटरसाईकिलों सवार सहित तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जबकि एक ही परिवार के चार लोगों सहित एक बाईक सवार की दर्दनाक मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और कारवाई शुरू कर दी। 













मिली जानकारी के अनुसार भिवानी के जैंन चाँैक निवासी डॉ. गोविंदा रेवाड़ी जिले के कोसली में क्लीनिक चलाते हैं और वो रविवार को कैथल जिले के कलायत में अपनी बेटी के यहां पर दिवाली की शुभकामनाएं देने के लिए अपनी पत्नी डॉली, भाभी रजनी, बेटा साहिल व राधेश्याम के साथ कार में सवार होकर गए थे कि जब वापिस भिवानी आ रहे थे कि जैसे ही वो गांव बास के पास पहुंचे तो सामने से आ रहे एक ट्रक से उनकी कार की भिड़ंत हो गई। भिडंत इतनी जबरदस्त बताई जा रही है कि कार के परखच्चे उड़ गए और ट्रक भी पलट गया। ट्रक व कार की टक्कर होने से सडक़ से बाईकों पर गुजर रहे पति पत्नी सहित तीन लोग भी चपेट में आ गए। कार व बाईकों पर सवार सभी लोगों को तुरंत ही हांसी के नागरिक अस्पताल में पहुंचाया गया। जहां पर डॉक्टरों ने कार में सवार भिवानी के जैंन चौंक निवासी डॉली, रजनी, राधेश्याम व साहित को मृत घोषित कर दिया। जबकि डॉक्टर गोविंदा की गंभीर हालत को देखते हुए हिसार रैफर कर दिया। वहीं इस हादसे में बाईक सवार जींद जिले के धमतान साहिब निवासी मंजीत की भी मौत हो गई। जबकि दूसरी बाईक पर सवार गांव बास निवासी सुरेन्द्र शर्मा व उसकी पत्नी सरिता भी गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें उपचार के लिए हांसी के एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। 




घटना की सूचना मिलते ही बास थाना प्रभारी नरेन्द्र पाल, डीएसपी राज सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घटना स्थल का जायजा लिया और राहगिरों व ग्रामीणों की मदद से गंभीर रूप से घायलों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया। वहीं घटना की सूचना मिलते ही देर रात हांसी के डीएसपी डॉ. जितेन्द्र अहलावत भी अस्पताल पहुंचे और घायलों का हाल चाल जाना और घटना की जानकारी ली। 

  


कोई टिप्पणी नहीं

Thanks

Home; | DMCA; | Disclaimer; | Privacy Policy; | About Us; | Contact Us; |