सीआईए हांसी की नारनौंद में बड़ी कार्यवाही, सरपंची के चुनाव के चक्कर में अवैध शराब सहित भावी सरपंच गिरफ्तार !
सीआईए हांसी की नारनौंद क्षेत्र से जींद जिले के पांच नशा तस्कर काबू !
नारनौंद : सुनील कोहाड़ / तहलका न्यूज
नारनौंद क्षेत्र नशे के अवैध कारोबार को लेकर काफी सालों से सुर्खियों में रहा है और नारनौंद की स्थानीय पुलिस नशे के इस अवैध कारोबार को रोकने में पूरी तरह से विफल रही है। लेकिन कैथल व जींद पुलिस नारनौंद क्षेत्र के गांव में दबीश देकर करोड़ों रूपए की स्मैक व अन्य नशे के कारोबार का भांडाफोड़ कर चुकी हैं। सीआईए हांसी की टीम ने सूचना के आधार पर नशा तस्करी के मामले में पांच युवकों को दबौचने में सफलता हासिल की है।
मिली जानकारी के अनुसार सीआईए हांसी की टीम नारनौंद क्षेत्र के खेड़ी चौपटा एरिया में गश्त कर रही थी कि एक पिकअप गाड़ी उसके आगे चल रहे । मोटरसाईकिल सवार व बोलेरो गाड़ी में सवार युवकों के ईशारे पर चल रही थी तो पुलिस को शक हुआ तो उसको रूकवाकर जब उसकी तालाशी ली तो गाड़ी के अंदर से 17 पेटी ठेका शराब देसी बरामद हुई। पुलिस ने इस मामले में कार्यवाही करते हुए जींद जिले के उचाना क्षेत्र के गांव भौंगरा निवासी अमित व अनूप, रोजखेड़ा निवासी प्रदीप सहित पांच युवकों को दबौचने में सफलता हासिल की है। पुलिस ने गाड़ी व गाड़ी के अंदर रखी शराब की पेटियों को कब्जे में लेकर पांचों युवकों को गिरफ्तार करके अदालत में पेश किया। जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया है। पुलिस प्रवक्ता के अनुसार पकड़े गए इन युवकों में से एक युवक सरपंची का चुनावी मैदान में उतरा हुआ है।
+ ashram + aaj tak hindi news + hindi news live + india hindi news + aaj tak khabar hindi news + abp hindi news + cnbc awaaz hindi news + hindi news headlines today + hindi news 24 + news nation hindi + star news hindi + times now

कोई टिप्पणी नहीं
Thanks