स्वतंत्रता दिवस स्पेशल पेज


 

Breaking News

आदमपुर उपचुनाव : उम्मीदवारों को चुनाव चिन्ह आबंटित, अब चढ़ने लगेगा गुलाबी ठंड में चुनावी पारा !

 

हिसार : सुनील कोहाड़ / तहलका न्यूज

  उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी उत्तम सिंह ने बताया कि आदमपुर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र में 3 नवंबर को होने वाले उपचुनाव में 22 उम्मीदवार चुनाव मैदान में रह गए हैं। सभी उम्मीदवारों को चुनाव चिन्ह भी आबंटित कर दिए गए हैं। उपायुक्त ने बताया कि इंडियन नेशनल लोकदल के उम्मीदवार कुरड़ा राम नंबरदार को चश्मा, इंडियन नेशनल कांग्रेस के उम्मीदवार जयप्रकाश (जेपी ) को हाथ, भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार भव्य बिश्नोई को कमल चिन्ह अलॉट किया गया है। भारतीय जन राज पार्टी के उम्मीदवार एडवोकेट अशोक पवार को अलमारी,  लोकतंत्र सुरक्षा पार्टी के उम्मीदवार गुलाब सिंह नरवाल को ऑटो रिक्शा, पीपल्स पार्टी ऑफ इंडिया (डेमोक्रेटिक) के उम्मीदवार दलबीर सिंह को फलों से युक्त टोकरी, जनता ब्रिगेड पार्टी के उम्मीदवार नरेश कुमार बिजली वाला को गन्ना किसान, रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया (ए) के उम्मीदवार नरेश कुमार सोढ़ी को रोड़ रोलर, लिबरल सोशलिस्ट पार्टी के उम्मीदवार मनीराम दहलान को सिलाई मशीन तथा आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार सत्येंद्र सिंह पुत्र हरद्वारी लाल को झाड़ू चुनाव चिन्ह अलॉट किया गया है।











जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि निर्दलीय उम्मीदवारों में अमित को बांसुरी, जंगबीर को सिरिंज, जयप्रकाश (जेपी) पुत्र उमादत्त को बैटरी टॉर्च, दीपक कुमार को सेफ्टी पिन, संत धर्मवीर चोटीवाला को पानी का जहाज, मनीराम कटारिया को कप और प्लेट, राजेश (सुभाष) को चिमटा, प्रजापति रामनाथ धुवारिया को केतली, एक्टिविस्ट वीरभान धानक को एयर कंडीशनर, सत्येंद्र सिंह पुत्र उत्तम कुमार को हरी मिर्च, सीताराम को गैस सिलेंडर तथा सूरजभान फौजी को नारियल फार्म का चुनाव चिन्ह आबंटित किया गया है। उन्होंने बताया कि आम आदमी पार्टी के कवरिंग उम्मीदवार भूपेंद्र बेनिवाल द्वारा नामांकन पत्र वापिस लेने के उपरांत 22 उम्मीदवार चुनाव मैदान में रह गए हैं।

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks

Home; | DMCA; | Disclaimer; | Privacy Policy; | About Us; | Contact Us; |