Admapur by Election : इनेलो ने कांग्रेस के बागी कुरड़ाराम नंबरदार को उतारा मैदान में, अभय चौटाला ने किया ऐलान !
हिसार : सुनील कोहाड़ / तहलका न्यूज
आदमपुर उपचुनाव में भाजपा, कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के बाद इनेलो ने भी अपने प्रत्याशी की घोषणा करने से उम्मीदवारों की तस्वीर लगभग साफ साफ हो गई । कांग्रेस पार्टी को अलविदा करने वाले कुरड़ाराम नंबरदार को इनेलो ने अपना प्रत्याशी बनाया है । इसकी घोषणा इनेलो के महासचिव अभय चौटाला ने हिसार के ताऊ देवीलाल सदन में की है । इस दौरान अभय चौटाला ने आरोप लगाते हुए कहा कि कांग्रेस ने जानबूझकर भव्य को जिताने के लिए जयप्रकाश उर्फ जेपी को उम्मीदवार बनाया है । कांग्रेस के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा भाजपा के एजेंट की भूमिका निभा रहे हैं । प्रेस कॉन्फ्रेंस में इनेलो प्रत्याशी नंबरदार के अलावा उमेद लोहान , राजेश गोदारा , रमेश चुघ इत्यादि मौजूद थे ।

कोई टिप्पणी नहीं
Thanks